देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

गल्फ तनाव पर वाद-विवाद महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गल्फ तनाव पर वाद-विवाद महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोरखपुर जंगल कौङिया, महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौङिया के वाणिज्य विभाग द्वारा वाणिज्य परिषद के तत्वावधान में “गल्फ तनाव : भारत तटस्थ या सक्रिय?” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए तथ्यों के साथ जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बी.कॉम द्वितीय वर्ष की दिशा गिरी को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से बी.कॉम द्वितीय वर्ष की श्रेया मिश्रा तथा बी.कॉम प्रथम वर्ष के प्रांजल को मिला। तृतीय स्थान शुभम कुमार गुप्ता एवं नंदिनी साहनी ने हासिल किया।वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार राय ने स्वस्थ परिचर्चा के लिए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरनाथ तिवारी ने किया तथा निर्णायक की भूमिका डॉ. तिलक राज यादव ने निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}