कृषि उपज मंडी भावकृषि दर्शन

मातृशक्ति का समाज में विशेष योगदान- बीके श्यामा बहन

मातृशक्ति का समाज में विशेष योगदान- बीके श्यामा बहन

सीतामऊ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर विद्यालय के प्रभु उपहार भवन के हाल में महिला दिवस और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि बहन सविता कुवर राठौड़ अध्यक्ष मध्य प्रदेश दहेज विरोधी संगठन बहन गुणवंती कोठारी सेवानिवृत शिक्षिका बहन सुनीता पालीवाल जिला महामंत्री भाजपा बहन उमा राठौर सेवानिवृत शिक्षिका बीके श्याम दीदी मंदसौर बीके कृष्णा दीदी सीतामऊ बीके विद्युत लता बीके हेमलता बीके प्रीति द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया

बीके कृष्णा बहन सेवा केंद्र संचालिका सीतामऊ ने सभी पधारे हूए वअतिथि एवं मातृशक्ति का शब्द सुमन के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया

बहन सविता कुवर राठौर (अध्यक्ष मध्य प्रदेश दहेज विरोधी संगठन )ने कहा कि मातृशक्ति के बिना समाज भी अधूरा है और जिस घर में अगर मातृशक्ति नहीं वह घर-घर नहीं और जिस घर में अगर मातृशक्ति हैं और वह सब को सम्मान देती है तो वह घर स्वर्ग बन जाता है

बीके श्याम दीदी मंदसौर ने कहा कि माॅ ही हमको सब कुछ सिखाती है पहला गुरु हमारी मां होती है आज मातृशक्ति का समाज में विशेष योगदान है ब्रह्माकुमारी संस्था विश्व की एकमात्र ऐसी संस्था है जिसे मातृशक्ति ही संचालित करती है

वरिष्ट शिक्षिका गुणवंती कोठारी ने कहा कि आज की महिलाओं को टीवी और मोबाइल के पीछे समय नहीं बचा है जिससे संस्कार बहुत जटिल बन गए हैं लेकिन आप कुछ समय निकालकर ब्रह्माकुमारी संस्था में मेडिटेशन के द्वारा हम अपने संस्कारों को परिवर्तन कर सकते हैं।

बहन सुनीता पालीवाल जिला महामंत्री भाजपा ने कहा कि हम एक दिन महिला दिवस मना रहे हैं परंतु वास्तव में हमारा हर दिन महिला दिवस ही है क्योंकि महिलाओं के बिना घर का कोई भी कार्य संपन्न नहीं होता है आज महिला घर के साथ समाज में भी अपनी भूमिका अदा कर रही है।बहन उमा कुवर राठौड़ ने महिला दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामना दी

बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई सभी महिलाओं के लिए लक्की ड्रा योजना का आयोजन रखा गया तथा क्रिएटिव एक्टिविटीज रखी गई सभी विजेताओं को गिफ्ट दिया गया अंत में सभी को होली का तिलक और ईश्वरी प्रसाद वितरित की गई कार्यक्रम का कुशल संचालन पूजा बहन द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन बीके प्रीति बहन द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}