मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 16 मार्च 2026 सोमवार

/////////////////////////////////

गैस एजेंसी में उपभोक्ता ने जताई संतुष्टि, बुकिंग के अगले दिन मिला सिलेंडर

जिले में गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरीक्षण और मॉनिटरिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता अरहान ने बताया कि उसने ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग कल की थी और आज ही उसे सिलेंडर प्राप्त हो गया।

बाजना गैस एजेंसी पर पहुंचे अरहान ने बताया कि सिलेंडर प्राप्त करने में उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं के लिए पेयजल तथा बैठने एवं छाया की उचित व्यवस्था भी उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि वह आज पुनः एजेंसी आया है और इस बार अपने बड़े पापा के लिए गैस बुकिंग करवाने आया है। उपभोक्ता ने गैस एजेंसी की व्यवस्था पर संतुष्टि जताते हुए सेवा को सराहनीय बताया।

आलोट निवासी दिनेश त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने रात 11 बजे फोन पे से गैस सिलेंडर बुक किया और सुबह डिलेवरी मिल गई । आमजन अफवाहों से बचे।

आलोट निवासी मनीष व्यास ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि गैस की सर्विस बहुत अच्छी हैं ।

===============

रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु निर्बाध वितरण व्यवस्था के लिए सतत निगरानी

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में रतलाम जिले मे घरेलू गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था निर्बाध एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राजस्व अधिकारियों द्वारा सतत भ्रमण कर निगरानी रखी जा रही है । प्रशासन द्वारा जिले में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के तहत विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर अपनी निगरानी में गैस सिलेन्डर का वितरण करवाया जा रहा है ।

तहसील ताल क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय एजेंसी में ऑनलाइन बुकिंग अनुसार डिलीवरी बॉय द्वारा 127 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए जा चुके थे। फिजिकल एवं पोर्टल का मिलान किया गया, जो सही पाया गया। एजेंसी पर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध है।

इंडेन गैस एजेंसी पलास (तहसील रतलाम ग्रामीण) का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध थे। एजेंसी में 12 ड्यू लिस्ट पाई गई। इंडेन गैस एजेंसी पलास में सभी बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जा रही हैं। बुकिंग के बाद 3 से 4 दिन के भीतर उपभोक्ताओं को घर पहुंच सेवा के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

अंशुल गैस एजेंसी रतलाम, रावटी गैस एजेंसी, रिंगनोद गैस एजेंसी, रूमी गैस एजेंसी रतलाम, अंकित गैस एजेंसी रतलाम, बांगरोद इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी, गर्ग गैस एजेंसी पिपलोदा तथा सिद्धि विनायक गैस एजेंसी जावरा का भी राजस्व अधिकारियों, डीएसओ एवं जेएसओ द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसियों को शासन के निर्देशों का पालन करने हेतु पाबंद किया गया।

==========

जैविक हाट बाजार में 38 हजार से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय

रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 9 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।

धामनोद से आए श्री चंद्रभानु जी द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली का 16,886 रुपये का विक्रय किया गया। श्री दिलीप पाटीदार द्वारा देसी गाय के शुद्ध घी का 6,200 रुपये, श्री दिलीप धाकड़ द्वारा शहद का 4,840 रुपये तथा ताल के आक्या खुर्द से श्री लखन सिंह द्वारा ऑर्गेनिक संतरा व मौसंबी का 6,000 रुपये का विक्रय किया गया। पीपल घाटी सैलाना से श्री नरसिंह डामर द्वारा सब्जियां व भुट्टे का 1,000 रुपये, श्री बालकृष्ण तिवारी द्वारा सोना मोती एवं खपली प्रजाति के गेहूं का 1,100 रुपये तथा श्री विक्रम सिंह पाटीदार द्वारा हल्दी, मिर्च पाउडर एवं दाल का 1,500 रुपये का विक्रय किया गया। इसके साथ ही श्री टीकमचंद जोगचंद द्वारा हरियाली वर्मी कम्पोस्ट तथा श्री उमेश धाकड़ बांगरोद द्वारा घी एवं दूध सहित अन्य जैविक उत्पाद भी विक्रय के लिए लाए गए।

जैविक हाट बाजार में कुल मिलाकर 38,500 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}