नीमचनीमचभक्ति/ आस्था
मां शीतला माता मंदिर के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 22 मार्च को गणपति नगर से निकलेगी भव्य चुंदड़ी यात्रा

मां शीतला माता मंदिर के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 22 मार्च को गणपति नगर से निकलेगी भव्य चुंदड़ी यात्रा
नीमच। इंदिरा नगर के पास गणपति नगर व त्रिमूर्ति नगर के बीच खेल मैदान में स्थित मां शीतला माता जी मंदिर की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से भव्य चुंदड़ी यात्रा निकाली जाएगी।
जानकारी देते हुए मां नव दुर्गा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिसोदिया एवं सचिव बेला सोनी ने बताया कि इस अवसर पर बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों और माता जी के सुंदर भजनों के साथ श्रद्धा व उत्साह से भरी भव्य चुंदड़ी यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा मां शीतला माता जी मंदिर (गैस गोदाम खेल मैदान) से प्रारंभ होकर इंदिरा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। जहां विधि-विधान के साथ मां शीतला माता जी को चुनरी अर्पित की जाएगी और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
महिला मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में पहली बार किया जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल बना हुआ है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।



