नीमच

प्रस्फुटन समितिया आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण पालसोड़ा मे संपन्न

प्रस्फुटन समितिया आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न

पालसोड़ा -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नीमच के सेक्टर क्रमांक -4के ग्राम पालसोड़ा मे नवांकुर संस्था हेल्पिंग हैड्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी नीमच द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि राम नारायण गुड्डू जाट और संस्था अध्यक्ष विश्वाश खंडेलवाल ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया ।इस अवसर पर परामर्शदाता विनोद राठौर,रवि खंडेलवाल,शिव शर्मा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया ।इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुरने जन अभियान परिषदकी परिकल्पना ,स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वालंबन पर आधारित बताते हुए परिषद की अवधारणा लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि नवांकुर संस्था एवं परामर्शदाताओं के समन्वय से प्रस्फुटन सीमितया आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।ग्रामों में नशा मुक्ति, स्वच्छता, स्वावलंबन ,स्वरोजगार के प्रयास के साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है तभी ग्राम आदर्शता की श्रेणी में आएगा । शिव शर्मा ने कहा की नवांकुर समिति के कुशल मार्गदर्शन में सेक्टर की सभी प्रस्फुटन समितिया अपने कर्तव्यों का निर्माण करते हुए शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सामाजिक नेतृत्व और सामुदायिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं ।गांव की आवश्यकताओं के अनुसार योजना बनाकर उसके क्रियावन की निगरानी एवं सहयोग करना भी प्रस्फुटन समितियां की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है ।ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राम नारायण गुड्डू जाट ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए नवाकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियो,एवं एमएसडब्ल्यु के विद्यार्थियों के सहयोग से ग्राम विकास की नई ईबारत लिखी जाएगी ।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ममता पाटीदार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोडा के सत्यनारायण राठौर,कमल दास बैरागी, समरथ सेन,ललित उपाध्याय,अनिल राठौर,शांतिलाल पाटीदार, सहित सेक्टर -4की प्रस्फुटन समितियां,नवांकुर साखियां उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}