नेशनल लोक अदालत पर सीतामऊ न्यायालय द्वारा 145 प्रकरणों का निपटारा किया गया

नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य राजीनामे आदि द्वारा समय पर सुलभ न्याय उपलब्ध कराना न्यायाधीश श्री सांकेत
सीतामऊ। तहसील विधिक सेवा समिति सीतामऊ के तत्वाधान में सिविल न्यायालय परिसर में 14 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ वरिष्ठ खंड व्यवहार न्यायाधीश श्री विनीत सांकेत, कनिष्ठ खंड व्यवहार न्यायाधीश शुभांगी तिवारी खंड पीठ सदस्य लक्ष्मीनारायण मांदलिया फूलचंद पाटीदार, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजीव भार्गव अधिवक्ता सुरेश सोलंकी पियूष मेहरा भगतसिंह गुर्जर द्वारा माहत्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
शुभारंभ पर न्यायाधीश श्री सांकेत ने अपने संबोधन में कहा कि नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य राजीनामे आदि द्वारा आमजन को समय पर सुलभ न्याय उपलब्ध कराना विभिन्न विभागों में बकाया से नागरिकों को छुट लाभ वहीं विभागों राजस्व वसूली अधिक से अधिक कर विभागों को आर्थिक सुदृढ़ बनाने में सहयोग प्रदान कर विकास व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाना है। श्री सांकेत ने उपस्थित अधिवक्ता गणों एवं विभागो के अधिकारी कर्मचारियों से लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को निपटाने में सहभागिता का आह्वान किया।


इस अवसर पर न्यायालय कर्मचारी गण तथा बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधक भूपेंद्र पाटीदार सीतामऊ सुवासरा ब्रांच अर्जुन सिंह चौहान नगर पंचायत लेखापाल भुवानीराम मालवीय, यूको बैंक प्रबंधक शीतल राजपूरोहित, मप्र ग्रामीण बैंक, श्रीराम फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक आदि विभागों के कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहे।राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित राजीनामा बैंक फाइनेंस राजस्व दूरसंचार विभाग पुलिस विभाग नपं राजस्व वसूली प्रिलिटिगेशन आदि प्रकरणों पर सुनवाई कि गई।
जिसमें व्यवहार न्यायालय कनिष्ठ खंड सीतामऊ के व्यवहार न्यायाधीश विनीत साकेत के द्वारा आयोजित 14 मार्च 2026 शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों निपटाए गए जिसमें नगर परिषद पानी के बिल 81 मामले आए जिसमें 39 का निपटारा कर उन 50 लाख 7756 रुपए की वसूली प्राप्त हुई 39 लोग लाभान्वित हुए राजस्व संबंधी 80 मामलों में 80 मामलों का निपटारा कारण किया गया अपराधिक समझौता में 74 प्रकरणों में 74 प्रकरण निपटाए गए समझौता यातायात चालान संबंधी प्रकरण में 242 में 193 प्रकरणों से 49746 की वसूली सर 193 लोगों को लाभान्वित किया गया लंबाई लंबित मामलों में अपराधिक समझौता योग्य मामलों में 19 प्रकरणों में 19 का निराकरण कर 56 लोगों को लाभान्वित किया गया समझौता ज्ञापन बैंक वसूली संबंधी चेक बाउंस के मामलों में चार प्रकरणों में का निराकरण कर 503000 रुपए की वसूली की गई तथा आठ लोग लाभाविंत हुए। यातायात चालान के 48 प्रकरण में 48 प्रकरणों का निपटारा कर 96 लोगों को लाभान्वित किया गया वैवाहिक विवाद समझौते में पांच प्रकरणों में पांच प्रकारों का निराकरण कर 15 लोगों को लाभान्वित किया गया अन्य दीवानी सिविल मामले में निषेध अध्याय किया मुकदमे विशिष्ट निष्पादन मामलेे में पांच मामलों में पांच का निराकरण कर 22 लोगों को लाभान्वित किया गया इस प्रकार कल 81 मामलों में 81 मामलों का निराकरण किया गया तथा 503000 की वसूली तथा इन मामलों में197 लोग लाभान्वित हुए वहीं एडीजी कोड पर आदर्श गए 81 मामले में 81 मामले संपूर्ण निपटाए गए इस अवसर पर खंडपीठ सदस्य फूलचंद पाटीदार व अधिवक्ता उपस्थित रहे।
वहीं कनिष्ठ खंड व्यवहार न्यायाधीश शुभांगी तिवारी के न्यायालय में चेक बाउंस के 21 मामले में 5184743 रुपए की वसूली की गई जिससे 42 लोग लाभान्वित हुए, 19 पुलिस चलाने कैश का निराकरण किया गया,19 ट्रैफिक चालान का निराकरण वहीं चार महिला संबंधी प्रकरणों का निपटारा एवं एक प्रकरण भूमि विवाद संबंधी निराकरण किया गया इस प्रकार कुल 64 प्रकरणों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से हुआ। इस अवसर पर खंडपीठ सदस्य लक्ष्मीनारायण मांदलिया व अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इस प्रकार नेशनल लोक अदालत पर सीतामऊ न्यायालय द्वारा 145 प्रकरणों का निपटारा किया गया



