ग्रामीण को 45 और 25 दिन शहरी नागरिकों के गैस सिलेंडर बुक में अंतर भेदभाव पूर्ण समाजिक विसंगति – कांग्रेस नेता श्री पंवार

ग्रामीण को 45 और 25 दिन शहरी नागरिकों के गैस सिलेंडर बुक में अंतर भेदभाव पूर्ण समाजिक विसंगति – कांग्रेस नेता श्री पंवार
सीतामऊ।पश्चिम एशिया में बढ़ते हुए तनाव व देश में रसोई गैस की किल्लत की खबरों को मद्देनजर रखते हुए मन्दसौर जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए शहरी क्षेत्र में 25 दिन व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में बुकिंग करने के लिए आदेश जारी कर, जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा गैस उपभोक्ताओं को दो भागों में विभाजित करना भेदभाव पूर्ण है , यह आदेश समाज हित में विसंगति पूर्ण है।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पंवार ने बताया कि अमेरिका इजराइल व ईरान के बिच युद्ध विराम नहीं हुआ एवं यदि युद्ध लम्बा चला तो क्या जिला आपूर्ति विभाग पेट्रोल व डीजल के लिए भी इसी प्रकार ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं में भेदभाव करेगा? आपने बताया की परिवार की परिभाषा में भेदभाव करना न्यायोचित नहीं है, परिवार परिवार होता है चाहे शहर में रहे या ग्रामीण क्षेत्र में अतः इस भेदभाव पूर्ण आदेश में संशोधन किया जाना चाहिए।



