मंदसौरमंदसौर जिला

विधायक विपिन जैन ने नवनिर्मित पुलिस थाना भवन का नामकरण महाराणा प्रताप थाना दलौदा चौपाटी करने की मांग की मुख्यमंत्री से

विधायक विपिन जैन ने नवनिर्मित पुलिस थाना भवन का नामकरण महाराणा प्रताप थाना दलौदा चौपाटी करने की मांग की मुख्यमंत्री से

मन्दसौर । लोकप्रिय विधायक विपिन जैन ने नवनिर्मित पुलिस थाना भवन दलौदा चौपाटी का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। विधायक श्री जैन ने पत्र में उल्लेख किया कि दलौदा चौपाटी क्षेत्र में शासन द्वारा नए पुलिस थाना भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप नगर के समीप है । क्षेत्र के नागरिकों एवं कॉलोनीवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस थाने का नाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थाना दलौदा चौपाटी रखा जाना उचित होगा । उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। उनके शौर्य और बलिदान की गाथाएँ आज भी समाज को प्रेरणा देती हैं। यदि इस नवनिर्मित पुलिस थाने का नाम उनके नाम पर रखा जाता है तो क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना और अधिक मजबूत होगी।
इस संबंध में विधायक श्री जैन ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है, ताकि जनभावनाओं के अनुरूप थाने का नामकरण महाराणा प्रताप थाना दलौदा चौपाटी किया जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}