मंदसौर जिलासीतामऊ

 सीतामऊ नगर विकास समिति के बोर्ड का अनावरण किया गया नप. अध्यक्ष श्री शुक्ला ने दिलाई प्लास्टिक मुक्त कि शपथ

 सीतामऊ नगर विकास प्रस्फुटन समिति के बोर्ड का अनावरण किया गया नप. अध्यक्ष श्री शुक्ला ने दिलाई प्लास्टिक मुक्त कि शपथ


सीतामऊ ।म.प्र जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन) अंतर्गत सीतामऊ नगर विकास प्रस्फुटन समिति नगर सीतामऊ का बोर्ड अनावरण लदूना चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों जनप्रतिनिधियों नगर क्षेत्र नागरिकों द्वारा सर्वप्रथम श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, आगंतुक अतिथियों जनसमुदाय अभिन्नदन समिति द्वारा सनातन संस्कृति स्वरूप दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया,तत्पश्चात मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नवीन बोर्ड का नगर में पहली बार ढोल धमाकों एवं बोर्ड पर पुष्पों मालाओं से सजावट कर भव्यता पूर्वक उत्साह उल्लास के साथ अनावरण किया गया।

सीतामऊ नगर परिषद् अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला द्वारा स्वच्छता जनजागरुकता हेतु शपथ दिलाई गई एवं कार्यक्रम अवसर पर जन अभियान परिषद एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा लगातार जनसमुदाय के बीच रहकर व शासन एवं प्रशासन के मध्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है ,एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों का लाभ जनसमुदाय को सुगमता से प्राप्त हो इस के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सदैव प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन अभियान परिषद के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों श्री मनोज शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, विधायक प्रतिनिधि पुरणदास बैरागी, नप. उपाध्यक्ष प्रतिनिधित्व सुमित रावत, नप के सभापति पार्षदगण जनप्रतिनिधि विजय गिरोठिया, रामनिवास केरवा, संपादक संघ जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मादलिया, पत्रकार जिला अध्यक्ष हेमंत जैन, कवि रजनीश शर्मा, मंडल महामंत्री घनश्याम राठौर, जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक नारायण निनामा, प. प्रवीण द्विवेदी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित सोनी, युवा मोर्चा मंडल पर्व मराठा रोहित द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह बालावत खुमान सिंह, पत्रकार राजेश चौधरी जन अभियान परिषद नगर समिति अध्यक्ष विवेक सोनगरा एवं समिति सचिव गौरव चोरड़िया, सहसचिव रोहित गुप्ता, समिति कोषाध्यक्ष लखन त्रिवेदी, पत्रकार बंधु, सामाजिक संस्थाओं कार्यकताओं,नगर क्षेत्र जनसमुदाय सहित सीतामऊ नगर परिषद् स्वच्छता प्रभारी राजेंद्र सिंह, नप स्वच्छता मित्र, नागरिकगण उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन नगर म.प्र जन विकास समिति अध्यक्ष विवेक सोनगरा द्वारा एवं कार्यक्रम का आभार सचिव गौरव चोरड़िया द्वारा व्यक्त किया गया इस अवसर पर जनसमुदाय द्वारा महापुरुष महाराणा प्रताप एवं भारत माता,वंदे मातरम् के जय घोष नारे लगाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}