चांदी 5800 रुपये महंगी हुई, वहीं सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

चांदी 5800 रुपये महंगी हुई, वहीं सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
इन दिनों सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. जिससे निवेशक भी हैरान है. आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है.सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में 7,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, चांदी की कीमतों में और भी बड़ा झटका लगा; यह 27,700 रुपये या 9.23 प्रतिशत टूटकर 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई था।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर करीब ₹2,000 घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है, जो पहले ₹1.62 लाख था। यानी दो दिनों में सोना लगभग ₹7,000 सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी ₹7,000 गिरकर ₹2.64 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले इसका भाव ₹2.71 लाख था। कुल मिलाकर दो दिनों में चांदी करीब ₹26,000 सस्ती हुई है।
, वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 5,076.09 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 5,084.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत भी हल्की बढ़त के साथ 0.1 प्रतिशत चढ़कर 82.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
देश के विभिन्न राज्यों में भाव –
दिल्ली: करीब ₹1,61,530 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: लगभग ₹1,61,810 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: करीब ₹1,61,600 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद: लगभग ₹1,62,070 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: करीब ₹1,62,280 प्रति 10 ग्राम
इंदौर में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,293 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,935 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,221 प्रति ग्राम है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव आज 0.72% चढ़कर यानी 1147 रुपये बढ़कर 1,60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 159673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर कल यानी गुरुवार को अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 7,600 रुपये टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,63,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।बाजार में हर दिन भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई।
हाजिर सोने की कीमत 0.8% बढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव में 1% की वृद्धि होकर 5,186.30 डॉलर हो गए। हाजिर चांदी की कीमत 1.2% बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस हो गई।
नोट – उपरोक्त सोना चांदी भाव बाजार पर निर्भर है।यह भाव लेख केवल संकेत है उतार चढ़ाव का दौर निरंतर जारी है इसलिए वास्तविक मुल्य अपने विवेक विश्वासनीय से क्रय विक्रय करें।


