कहार भोई समाज जनों ने महाकाल मुक्तिधाम के विकास से प्रभावित होकर 21 हजार रु दान राशि प्रदान की

समिति के पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया
सीतामऊ। सेवा भाव के इतिहास में समाजसेवकों का लंबा सफर तय करता महाकाल मुक्तिधाम समिति का कारवां देख जनप्रतिनिधि गणों गणमान्य जनों दानदाताओं का निरंतर महाकाल मुक्ति धाम में आवागमन हो रहा है तथा यहां पर समिति द्वारा करवाए गए मनोहरम सुंदरता कि छवि को निहारते हुए प्रशंसा कर रहे हैं।
कार्यों से अभिभूत हुए होकर भोई कहार समाज ने भी अपने वृहस्त द्वारा बाबा महाकाल के धाम में परिश्रम का हिस्सा दान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया।
जिनको 05 मार्च गुरुवार कि शुभ बेला में कहार समाज अध्यक्ष श्री मोहनलाल भोई के नेतृत्व में किशनलाल कहार लोकेश भाई मुकेश भोई सहित समाज जन महाकाल मुक्तिधाम आगमन हुआ जहां पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अरविन्द जैन चंद्रबिहारी चौहान समिति अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया कोषाध्यक्ष मनोज माली हेमंत जैन अंशुल कोठारी प्रभुलाल राठौर प्रदिप चौरड़िया सागर राठौर मितांशु सोनी आदित्य सेठिया दीपक कारा आदि उपस्थित समिति के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों एवं नागरिकों द्वारा भोई कहार समाज जनों का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कहार समाज जनों ने मुक्ति धाम के सर्वांगीण विकास सुंदरता कि तारीफ करते हुए 21000 रुपए कि सहयोग राशि प्रदान कि गई।
समिति अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया एवं कोषाध्यक्ष मनोज माली ने सहयोग राशि प्रदान करने पर कहार भोई समाज जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



