मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 04 मार्च 2026 बुधवार

युवाओं हेतु 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का होगा आयोजन

अधीक्षक डाक घर श्री राजेश कुमावत ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा युवाओं हेतु अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता- 2026 के तहत 8 मार्च को प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक रतलाम प्रधान डाकघर सैलाना बस स्‍टैण्‍ड पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “डिजिटल दुनिया में मानवीय संबंध क्यों जरूरी है, इस बारे में अपने दोस्त को एक पत्र लिखें।” “Write a letter to a friend about why human connection matters in a digital world.” निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी की आयु 09 से 15 वर्ष तक होना चाहिए। इस हेतु प्रतिभागी की आयु प्रमाणिकता जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र से की जाएगी। प्रतिभागी द्वारा रचना को पत्र के रूप में प्रस्तुत करना होगा। पत्र को अंग्रेजी अथवा भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषा में लिखा जा सकता है। पत्र स्व हस्तलिखित अधिकतम शब्द सीमा 800 शब्द में लिखा होना चाहिए। प्रतिभागी द्वारा आवेदन के साथ तीन पासपोर्ट आकार के फोटो लगाना आवश्यक है।

परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 25,000 रुपये, द्वितीय को 10,000 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक अधीक्षक डाकघर मुख्यालय, श्री पी आर मीना से मोबाइल नंबर 9024470229 पर संपर्क किया जा सकता है।

============

आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता एक दिवस के पोषण आहार की राशि काटी गई

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत 02 मार्च को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर हितग्राहियों की संख्या के अनुसार भोजन की मात्रा अपर्याप्त, भोजन की गुणवत्ता असंतोषजनक तथा किचन में बर्तनों की स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

उक्त अनियमितताओं के आधार पर आंगनवाड़ी केन्द्रों से संबंधित स्थानीय स्व सहायता समूहों का 02 मार्च का एक दिवस का पोषण आहार देयक अमान्य करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र पाडलिया (जोधपुरा) बाजना के गंगा स्व सहायता समूह, आंगनवाड़ी केंद्र कॉचला सैलाना के मन मन्दिर स्व सहायता समूह, कॉचला, आंगनवाड़ी केंद्र गाँधी नगर पश्चिम रतलाम शहर-01 के आरती स्व सहायता समूह जवाहर नगर रतलाम, आंगनवाड़ी केंद्र राजस्व कॉलोनी रतलाम शहर-01 के भेरूनाथ स्व सहायता समूह, त्रिपोलिया गेट, रतलाम, आंगनवाड़ी केंद्र सुभाष नगर-03 रतलाम शहर-01 के शिव स्व सहायता समूह, शिवनगर, रतलाम की एक दिवस की पोषण आहार राशि की कटौती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}