Uncategorizedनीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 05 मार्च 2026 गुरुवार

दशहरा मैदान में गूंजा होली का हुंकारा: होलिका दहन की ज्योति और सुरों की महफिल में थिरका पूरा नीमच
दशहरा मैदान में जली होलिका, सुरों की रंगत में डूबा शहर: अपार जनसमूह ने बनाया कार्यक्रम ऐतिहासिक
शहर में नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति का यह 11 वा आयोजन था
नीमच। रंग, उमंग और एकता के अद्भुत संगम का साक्षी बना दशहरा मैदान, जहां नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा 2 मार्च को आयोजित सर्व समाज के सामूहिक होलिका दहन एवं भव्य आर्केस्ट्रा कार्यक्रम ने ऐतिहासिक रूप ले लिया। मैदान में उमड़ा जनसैलाब यह साबित कर गया कि नीमच की पहचान सिर्फ शहर नहीं, बल्कि संस्कार और संस्कृति है।
सर्व समाज के लिए आयोजित सामूहिक होलिका दहन एवं भव्य ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शहरवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। होली के पावन अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया।
रात्रि 8:45 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन हुआ। अग्नि की पावन लपटों के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश गूंजा और उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में सुख-समृद्धि की कामना की। जैसे ही होलिका दहन संपन्न हुआ, वैसे ही रंगों की मस्ती सुरों की महफिल में बदल गई।
 होली और फिल्मी गीतों की ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि पूरा मैदान झूम उठा। हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
 मंच पर नाइस नाइट आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने होली और फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। “होली के दिन दिल मिल जाते हैं…” जैसे गीतों पर उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
मुख्य अतिथि के रूप में तरुण बाहेती ने उपस्थित रहकर आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने नीमच सांस्कृतिक उत्सव के प्रयासों को शहर की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।
समिति के प्रमुख सदस्य बृजेश मित्तल, ओम दीवान, राजेश जायसवाल (पराग), जगदीश पुनर (जग्गा), नितिन हसीजा, रमेश बोरीवाल, मनोहर अंब, मनीष चांदना, धर्मेंद्र परिहार, सोनू यादव, अमरदीप उपाध्याय, विकास यादव सहित पूरी टीम की मेहनत रंग लाई। कार्यक्रम का शानदार संचालन पत्रकार मनीष चांदना ने किया, वहीं अंत में बृजेश मित्तल व ओम दीवान ने सभी सहयोगियों, पत्रकार बंधुओं और अपार जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने संदेश दिया कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, दिलों को जोड़ने का त्योहार है। मर्यादा में रहकर हंसी-मजाक और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया गया।
आयोजकों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और अपनत्व का पर्व है। “बुरा न मानो होली है” की भावना के साथ मर्यादा में रहकर उत्सव मनाने का संदेश भी दिया गया।
दशहरा मैदान में इस भव्य आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब पूरा शहर एक साथ आता है तो उत्सव सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि इतिहास बन जाता है। इस बार की होली की शुरुआत जिस जोश और उल्लास के साथ हुई, उसने पूरे नीमच को रंगोत्सव की अग्रिम शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया।
समिति सदस्यों ने समस्त शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार दिलों को जोड़ने का अवसर है, इसे सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं।
दशहरा मैदान में इस बार पहले होलिका दहन और उसके बाद आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का संयोजन शहरवासियों को खूब भाया। अपार जनसमूह की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।

============

स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा की जयंती पर विधानसभा में श्रद्धांजलि, जावद से शुरू हुई जनसंघ की पहली राजनीतिक जीत

सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अनेक नेताओं ने किया नमन, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा बोले— कठोर प्रशासक के रूप में देशभर में थी पहचान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा की जयंती पर बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को स्मरण किया।
विधानसभा की ओर से आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, राजकुमार सकलेचा और विजय कुमार सकलेचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा का जन्म 4 मार्च 1930 को हुआ था और वे वर्ष 1957 से लगातार 27 वर्षों तक विधायक रहे। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा अत्यंत प्रेरणादायी रही। वर्ष 1967 में बनी गैर-कांग्रेसी सरकार में वे उपमुख्यमंत्री बने और वर्ष 1977 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश का नेतृत्व किया। पूरे देश में उनकी पहचान एक कठोर और अनुशासित प्रशासक के रूप में रही।
उन्होंने जावद की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि जावद के लोगों के लिए यह गर्व का विषय है कि पूरे भारत में सबसे पहले जनसंघ ने जावद नगरपालिका का चुनाव जीता था। राजनीतिक दृष्टि से जनसंघ की पहली जीत जावद से ही शुरू हुई थी, जिसने आगे चलकर राष्ट्रीय राजनीति को नई दिशा दी।
जावद में स्व. सकलेचा की कमी के सवाल पर विधायक सकलेचा ने कहा कि उनकी कमी आज भी महसूस होती है। हालांकि पिछले लगभग 35 वर्षों में जावद क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिली है और कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
उन्होंने कहा कि उसी दिशा को आगे बढ़ाते हुए आज जावद तकनीकी शिक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। आंगनवाड़ी स्तर से ही बच्चों को नई शिक्षा पद्धति से जोड़कर उन्हें केवल निर्देशों का पालन करने के बजाय अपने दिमाग का उपयोग करने और नवाचार की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।
विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा के जनसेवा, अनुशासन और विकास के प्रति समर्पित जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

===============

शराब ठेके: नीमच में 165 करोड़ के शराब ठेकों में नहीं आई कोई दिलचस्पी! शराब ठेके के नहीं आए टैंडर, कारण शराब ठेके में साल दर—दर साल वृद्धि, इस वर्ष शासन ने बढा दी 20 प्रतिशत की राशि,ऐसे में कोई घाटे में शराब का ठेका नहीं लेना चाह रहा है।

नीमच जिले में करीब 58 शराब दुकानों के लिए एक भी टैंडर (निविदा) प्राप्त नहीं हुए है। इसके चलते आबकारी विभाग द्वारा अब पुन: टैंडर प्रक्रिया कराई जाएगी।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}