मंदसौर जिलासीतामऊ

श्री गातोड जी श्याम व श्री महाकाली प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच दिवसीय यज्ञ महोत्सव

श्री गातोड जी श्याम व श्री महाकाली प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच दिवसीय यज्ञ महोत्सव

तितरोद। जनपद पंचायत सीतामऊ ग्राम पंचायत महुवी के ग्राम पारली में ग्रामवासी भक्तगणों द्वारा अम्बिका नगर पारली में 10 मार्च मंगलवार से श्री नागो के देवता गौ रक्षक प्रतिपालक श्री गातोड(गोगा) जी महाराज श्याम व श्री महाकाली प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच दिवसीय यज्ञ महोत्सव 14 मार्च 2026 शनिवार तक आयोजित किया जा रहा है

जिसमें प्रथम दिवस 10 मार्च मंगलवार हेमाद्री स्नान एवं कलश यात्रा मण्डप प्रवेश, द्वितीय दिवस 11 मार्च बुधवार देव आव्हान एवं अग्नि प्रवेश, तृतीय दिवस 12 मार्च. गुरुवार यज्ञ प्रारंभ एवं मूर्तियों का अधिवास, चतुर्थ दिवस 13 मार्च शुक्रवार को मूर्तियों का महाअभिषेक एवं नगर भ्रमण एवं पंचम दिवस 14 मार्च शनिवार को दोप. 12.37 बजे प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ एवं पूर्णाहुति होगी एवं

10 मार्च से 14 मार्च 2026 तक रात्रि 9 बजे से जय माता दी म्यूजिकल ग्रुप बेंगलुर सिंगर अनिल सिसोदिया द्वारा भजन संध्या का आयोजन अम्बिका नगर पारली किया जाएगा।

==================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}