भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

MP में मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, रेस में 4 से 5 नए चेहरे

MP में मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, रेस में 4 से 5 नए चेहरे

मोहन कैबिनेट में नवरात्र के आसपास नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मोहन सरकार चार से पांच नए मंत्रियों को जगह दे सकती है। वहीं कुछ नॉन परफार्मेस मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।

मंत्री बनने की दौड़ में नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव को मौका मिल सकता है। महिलाओं से सबसे प्रभावी नाम इंदौर से मालिनी गौड़ का भी बताया जा रहा है। जबकि सिंधिया कोटे से बृजेंद्र सिंह यादव भी मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्थना चिटनीस के नाम भी सुर्खियों में है। आदिवासी कोटे से किसी वरिष्ठ विधायक को मौका दिए जाने की वर्षा है। जबकि मौजूदा कुछ नॉन परफार्मेस मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है तो कुछ को वरिष्ठता के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दिलाए जाने की चर्चा है।

निगम मंडलों व प्राधिकरणों के पेयरमैन संघ में काम कर चुके विनोद गोटिया, आशुतोष तिवारी जैसे पदाधिकारियों को बनाया जा सकता है। जबकि पूर्व से रामनिवास रावत् अरविंद भदोरिया इमरती देवी, कमल पटेल, चेतन सिंह, ओम जैन, अशोक जादौन, हरिनारायण सिंह, आशीष अग्रवाल, केपी यादव, ध्रुव नारायण सिंह, महेंद्र सिंह का नाम दौड़ में हैं।

=========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}