होली की पूर्व संध्या पर भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर

होली की पूर्व संध्या पर भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर
गोरखपुर नगर पंचायत में होली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान नरसिंह की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण भी किया गया।नगर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पुलिस प्रशासन तथा स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभालते हुए शोभायात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।इस अवसर पर आयोजक गणेश मद्धेशिया (अध्यक्ष, शोभा यात्रा समिति), राजेश मद्धेशिया, रंजीत राष्ट्रप्रेमी (नगर प्रचारक), दिलीप कन्नौजिया, आकाश (नगर कार्यवाह), रामानंद, सचिन वर्मा (व्यापार मंडल अध्यक्ष), अनन्य, सन्नी जयसवाल, लक्ष्मण विश्वकर्मा (नगर अध्यक्ष), संजय सिंह (ब्लॉक प्रतिनिधि भरोहिया), प्रेमनाथ गौंड, गोपाल पाल, विक्की शर्मा, सत्यम शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, सौरभ त्रिपाठी, मोलू वर्मा, मनमोहन अग्रहरि, कृष्ण गोपाल, सुक्खू वर्मा, श्रवण मद्धेशिया, गंजू वर्मा, ठाकुर वर्मा, बिपिन सिंह, विजय शंकर यादव (पूर्व मंत्री), डॉ. दीपक सिंह, जुगुल किशोर मद्धेशिया, तथा भगवान नरसिंह शोभायात्रा समिति के महामंत्री निवर्तमान सभासद कमलेश वर्मा ने बताया कि भगवान नरसिंह की शोभायात्रा नगर की प्राचीन परंपरा है, जो प्रत्येक वर्ष होली से पूर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाती है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती एवं मंगलकामना के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।


