देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

गोरखपुर-लखनऊ मंडल के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर एक दुखद हादसे में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ओएचई पोल संख्या 22/9-11 के बीच हुई, जहां व्यक्ति का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।आरपीएफ के अनुसार, कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर आरपीएफ प्रभारी नकहा जंगल अमरनाथ के निर्देश पर उप निरीक्षक आरपीएफ शिवशरण प्रसाद, आनंद नगर रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी आरपीएफ उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार शर्मा, डायल 112 टीम और पीपीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल और पॉइंट्समैन की मदद से शव को ट्रैक से हटाया गया और तलाशी ली गई। रेल कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 15070 प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रात 00:48 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन के जाने के बाद एक यात्री ने शव पड़े होने की सूचना दी।पुलिस जांच में मृतक के पास कोई रेल टिकट, यात्रा दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला। केवल उसके पहने हुए कपड़ों के आधार पर प्रारंभिक जांच की गई। रात का समय होने के कारण आसपास कोई यात्री मौजूद नहीं था। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}