सीएम युवा उद्यमी योजना से बदली किस्मत संग्रामपुर की कविता बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

सीएम युवा उद्यमी योजना से बदली किस्मत संग्रामपुर की कविता बनीं आत्मनिर्भरता की प्रेरणा
बस्ती मजबूत हौसले और सरकारी सहायता के बल पर कोई भी व्यक्ति अपनी तकदीर खुद बदल सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की सीएम युवा उद्यमी योजना इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसने ग्राम संग्रामपुर की निवासी कविता शर्मा की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। आर्थिक तंगी से जूझ रही कविता आज आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि समाज की महिलाओं के लिए एक मिसाल भी कायम कर चुकी हैं।कविता ने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लिया था और बचपन से ही इस क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना देखती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका यह सपना अधर में लटका हुआ था। संसाधनों की कमी और चुनौतियों के बावजूद कविता के इरादे मजबूत थे। तभी उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी मिली, जो उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।योजना के अंतर्गत कविता ने आवेदन किया और भारतीय स्टेट बैंक, बस्ती शाखा से 2 लाख 50 हजार रुपये का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त किया। इस सहायता से उन्होंने अपना ब्यूटी पार्लर खोला और पूरे जोश के साथ इसे आगे बढ़ाया। आज वह हर महीने लगभग 25 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इस सफलता ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान भी दिलाया है।कविता कहती हैं, “सीएम युवा उद्यमी योजना ने मेरी जिंदगी बदल दी। यदि यह ऋण न मिलता, तो मेरा सपना कभी पूरा न होता। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।” उन्होंने अन्य युवाओं, खासकर महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और उनका लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करें। आत्मनिर्भर बनने के लिए बस एक सही अवसर और दिशा की जरूरत होती है, जो ऐसी योजनाओं से मिल सकती है।



