इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 27 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 27 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1594 – हेनरी IV फ्रांस का राजा बना।

1670 – लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद आस्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।

1879 – आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने की थी। कोल तार के पदार्थों पर शोध करने के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई। इस पदार्थ को उन्होंने ‘सैकरिन’ नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था।

1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया। 

1921 – वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

1931 – क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।

1932 – अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में एक कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत हुई।

1932 – ब्रिटिश भौतिकशास्त्री जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की। अणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर अणु का केंद्रक बनाते हैं। इलेक्ट्रॉन इस केंद्रक के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। इस खोज के बाद अणु के केंद्रक को अलग करना संभव हुआ, जिससे परमाणु बम बनाने की राह प्रशस्त हुई।

1951 – अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।

1956 – मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला मिला।

1965 – फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1974 – अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की बिक्री शुरू हुई।

1982 – अबुल फ़त्रल मोहम्मद अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।

1988 – पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1995 – उत्तरी इराक के जाखोे में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।

1999 – नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए चुनाव हुए।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा सभी देव प्रतिमाओं को नष्ट करने का आदेश।

2002 – गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गये। इन मौतों के कारण गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई।

2004 – फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें 116 लोग मारे गये।

2005 – मारिया शारापोवा ने ‘कतर ओपन’ खिताब जीता।

2007 – लान्साना कोयटे गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने।

2008 – लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 25 महिलाओं को ‘जी. आर-8 सम्मान’ से नवाजा गया।

2008 – पाकिस्तान की सरकार ने आसिफ़ अली जरदारी के ख़िलाफ़ लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए।

2009 – भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा।

2010 – भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इंग्लैंड चार स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और वेल्स चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।

2012 – भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन उसकी ऊर्जा की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। उर्जा क्षेत्र की वैश्विक कंपनी बीपी ने यह अनुमान लगाया ।

2013 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई।

2019 – विंग कमांडर अभिनंदन लापता , भारत ने पाकिस्‍तान से उसकी हिरासत में मौजूद भारतीय पायलट की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रिहा करने को कहा। 

2019 – अमरीका और उत्‍तर कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक वियतनाम में शुरू।

2019 – वायु सेना के चॉपर MI-17V5 क्रैश में शहीद हुए झज्‍जर(भदानी गांव) के लाल विक्रांत व एक अन्य।

2020 – भारत और म्‍यामां ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में दस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।

2020 – 27 फरवरी, 2020 को भारत का पहला प्रोटीन दिवस मनाया गया।

2021 – पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खिलौना मेला का उद्घाटन किया, जो 2 मार्च को समाप्त होगा।

2021 – अमरीका में हाउस ऑफ रि प्रेजेंटेटिव्‍स ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक हजार नौ सौ अरब डॉलर के कोष को मंजूरी दी।

2021 – भारतीय वायु सेना की एयरोबेटिक डिस्प्ले टीमें हल्के लड़ाकू विमान तेजस के साथ श्रीलंका के कोलंबो में (श्रीलंकाई वायुसेना के 70 वें सालगिरह महोत्सव में)पहुंचीं ।

2022 – रूस-यूक्रेन विवाद पर देर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई।

2022- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जगन मोहन रेड्डी ने नौसेना गोदी में आयोजित समारोह में विशाखापत्तनम शहर के नाम पर आईएनएस विशाखापत्तनम को समर्पित किया।

2022 – उत्तर कोरिया ने नई बैलिस्टिक मिसाइल लांच की।

2023 – दक्षिण-पश्चिमी चीन में एक खदान की छत गिरने से कम से कम 5 लोगों मौत व 3 घायल हुए।

2023 – प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

2023 – इजराइल की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एलअल के विमान ने ओमान और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर से पहली बार उड़ान भरी।

2023 – तुर्की में फिर से 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया।

2023 – कनाडा ने सरकार के सभी मोबाइल उपकरणों में ‘टिकटॉक’ पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

2023 – पाकिस्तान में कोयला खदान में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत व 3 घायल हुए।

2024 – अरुणाचल प्रदेश में कार खाई में गिरने से परिवार के पांच लोगों की मौत हुई।

2024 – अबूधाबी में विश्‍व व्‍यापार संगठन की 30वीं वर्षगांठ पर 13वीं मंत्री स्‍तरीय बैठक सम्पन्न हुई‌।

2024 – इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में भीषण गोलाबारी की।

2025 – 27 भारतीय मछुआरे श्रीलंका से रिहा होकर तमिलनाडु (चेन्नई) पहुँचे।

27 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1882 – विजय सिंह पथिक – राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

1912 – विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज एक मराठी साहित्यकार।

1925 – श्यामा चरण शुक्ल – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1934 – मनोज दास – प्रसिद्ध उड़िया साहित्यकार थे।

1943 – बी॰ एस॰ येदयुरप्पा -कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

1945 – सत्य देव सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनेता थे।

1952 – प्रकाश झा – प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी फ़िल्मकार।

1954 – वीरेन्द्र कुमार खटीक – भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद।

27 फ़रवरी को हुए निधन👉

1931 – चंद्रशेखर आज़ाद, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

1956 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।

1976 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1997 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।

2010 – नानाजी देशमुख – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।

2012 – सेलेंद्र नाथ मन्ना – जिन्हें सेलन मन्ना के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर थे।

2020 – सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान और गांधीवादी, सुधाकर चर्तुवेदी का बेंगलुरू में निधन।

2022 – एक मैच में 774 गेंद फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सोनी रामाधीन (92) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी फिल्म प्लॉटमैन निर्देशित और निर्माता (फ़्लिपर) रिको ब्राउनिंग (93) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी स्‍टैंड-अप कॉमेडियन रिचर्ड लुईस (76) का निधन हुआ।

27 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री काशी विश्वनाथ श्रृंगार दिवस।

🌟 श्री गुलाबपुरी महाराज पुण्य तिथि – नेरपिंगलाई (अमरावती , फाल्गुन शुक्ल एकादशी)।

🌟 मुनिश्री सुमतिसागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन शुक्ल एकादशी)।

🌟 आचार्य श्री महावीरकीर्ति जी मुनि दीक्षा (जैन , फाल्गुन शुक्ल एकादशी)।

🌟 बृज महोत्सव।

🌟 मुख्य मेला श्री बाबा खाटूश्याम देव जी महाराज।

🌟 अमर शहीद श्री चन्द्र शेखर आजाद शहीदी दिवस।

🌟 श्री श्यामा चरण शुक्ल जयन्ती।

🌟 स्वतंत्रता सेनानी श्री विजय सिंह पथिक जयन्ती।

🌟 डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा जन्म दिवस।

🌟 श्री के. चेंगलाराय रेड्डी स्मृति दिवस।

🌟 मराठी राजभाषा दिवस।

🌟 प्रोटीन दिवस (भारत)।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस (International Polar Bear Day)।

🌟 डॉक्टर दिवस (वियतनाम)।

🌟 विश्व एनजीओ (NGO) दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}