देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर शादी समारोह में गई 8 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर शादी समारोह में गई 8 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर पीपीगंज थाना क्षेत्र जंगल कौड़िया के एक गांव में शुक्रवार रात आयोजित शादी समारोह के दौरान 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। पीड़िता सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली है और अपनी दादी के साथ दादी के मायके में अपनी बुआ की शादी में शामिल होने आई थी।परिवार के मुताबिक, शुक्रवार रात जयमाला समारोह के बाद करीब साढ़े 11 बजे बच्ची अचानक गायब हो गई। परिवार और गांव वालों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद शादी समारोह में लगे ड्रोन वीडियो को खंगाला गया तो बच्ची गांव के ही 22 वर्षीय अशोक निषाद उर्फ टुनटुन के साथ जाती दिखाई दी।देर रात शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर सुनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। परिजनों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना शनिवार तड़के 3 बजे 112 पर मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़िता के बाबा की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों की पूछताछ के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में ले लिया गया है।सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया, “त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}