स्व. वीर बहादुर सिंह की जयंती पीपीगंज में हर्षोल्लास से मनाई गई

स्व. वीर बहादुर सिंह की जयंती पीपीगंज में हर्षोल्लास से मनाई गई
गोरखपुर पीपीगंज नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पूर्वांचल के मसीहा, विकास पुरुष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक, निवर्तमान सभासद एवं युवा नेता कमलेश वर्मा ने कहा, “स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह जी ने पूर्वांचल के विकास का जो सपना देखा था, आज उसी कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में विकास की आंधी चल रही है।”कार्यक्रम में अजीत सिंह शशि (जिला संयोजक भाजपा), गणेश मद्धेशिया, युवा समाजसेवी सुनील चौरसिया, शत्रुघन कुमार (सभासद), राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया (सदस्य जिला योजना समिति), शनी जायसवाल, मंटू सिंह, मोहम्मद जावेद (पूर्व अध्यक्ष), ठाकुर वर्मा, रमाशंकर मद्धेशिया, व्यापार मंडल महामंत्री कपूर चंद्र अग्रहरी, राजेश वर्मा, लाल जी विश्वकर्मा, दिनेश भारती, राजेंद्र मद्धेशिया, पी.एन. श्रीवास्तव, गोपाल पाल, राकेश अग्रहरी, अशोक अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु, सभासदगण, पूर्व सभासदगण, पूर्व चेयरमैन, प्रतिनिधिगण व आम जनमानस मौजूद रहे।


