नीमच

श्री आनंदेशवर महादेव की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, अर्धनारीश्‍वर के रूप में दिये दर्शन

श्री शक्तिनगर विस्‍तार में पंचदिवसीय महायज्ञ अनुष्‍ठान संपन्‍न

श्री आनंदेशवर महादेव की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, अर्धनारीश्‍वर के रूप में दिये दर्शन
श्री शक्तिनगर विस्‍तार में पंचदिवसीय महायज्ञ अनुष्‍ठान संपन्‍न
नीमच। महाशिवरात्री के पावन पर्व पर श्री शक्ति नगर विस्तार, शक्तिधाम में श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में  पंचदिवसीय शिव महारुद्र प्राण-प्रतिष्ठा पंचकुंडीय महायज्ञ पूरे भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। पं. श्री योगेंद्र जी पुरोहित, पं. श्री जय प्रकाश जी शास्त्री, पं. श्री नरेंद्र जी शास्त्री (नीमच), पं. श्री शिवम जी शर्मा (रतलाम) एवं पं. श्री पंकज जी शर्मा (मंदसौर) द्वारा महायज्ञ एवं वेद मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्‍ठा अभिजित मुर्हर्त में करवायी गयी। महायज्ञ में पंद्रह जोड़ो द्वारा आहुतियॉ दी गयी एवं मंदिर में श्री महादेव, माता पार्वती, श्री गणेश भगवान, श्री कार्तिकेय भगवान एवं नंदी महाराज की पूर्ण विधी विधान के साथ प्राण प्रतिष्‍ठा की गयी एवं अर्धनारीश्‍वर के रूप में भोलेनाथ की भव्‍य एवं आकृषक श्रृंगार किया गया। भक्‍तों कें लिए भोजन प्रसादी, फलाहारी प्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में भक्‍तों ने दर्शन लाभ प्राप्‍त किया। आयोजन समिति ने सभी भक्‍तों को मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से अपना अमूल्‍य योगदान देने के लिए आभार प्रकट किया एवं आगे भी मंदिर के विकास कार्यो में सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}