दिनदहाड़े ढिकनिया भगोर और राजनगर में हुई चोरी कि वारदात, क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद
दिनदहाड़े ढिकनिया भगोर और राजनगर में हुई चोरी कि वारदात, क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद
सीतामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकनिया भगोर और राजनगर में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 10 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे ग्राम ढिकनिया में रामगोपाल पन्नालाल फरक्या के घर में अज्ञात चोरों चोरी कि वारदात को अंजाम देने का कार्य किया परिजन पिपलिया मंडी शादी समारोह में थे, जिससे मकान में कोई नहीं था।ग्राम वासियों कि नजर दरवाजे पड़ी दरवाजा खुला देखा तो तुरंत एक दूसरे कि सुचना पर ग्रमीण इकट्ठा हो गए। इस दौरान चोर भाग निकले।
वही दुसरी वारदात मंगलवार को ही दोपहर करीब 2 बजे के आसपास कंवरलाल नायक भगोर के निवास पर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर एक घर में घुसकर नगदी, जेवरात एवं घरेलू सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
तीसरी वारदात राजनगर दिन दहाड़े समूह का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से चोरी की घटना को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार पंकज पिता देवीलाल राठौड़ के यहां अज्ञात चोरों द्वारा रकम खसखस ओर नगदी चोरी की।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की दिन दहाड़े हो रही घटनाओं से भय का माहौल बन गया है। वहीं क्षेत्र में अफ़ीम की लुआई चिराई का कार्य भी शुरू हो गया है। कही बड़ी घटना को अंजाम न दे उससे पहले ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाना जरूरी है। दोनों ही वारदातों में पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा जांच में लिया।
=============



