धतुरिया चंबल पुलिया का टेंडर लॉलीपॉप या जनता को मूर्ख बनाने का तरीका दोनों में एक तो हो सकता- पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पाटीदार

फिर उठा धतुरिया पुल का मामला कार्य ठप
सीतामऊ- धतुरिया चंबल नदी पर पुलिया निर्माण के मामले को लेकर फिर उठा मामला टेंडर प्रकिया होने के बाद कुछ दिन चला कार्य फ़िर बंद हो गया।
जिसको लेकर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार रावटी ने बताया कि धतुरिया चंबल पुलिया को टूटे हुए लगभग 6 साल बीत चुके हैं इस दरमियान कई बार टेंडर भी हो चुके है लेकिन हर बार टेंडर हो जाते हैं पर काम नहीं चलता इस बार फिर टेंडर हुआ ठेकेदार ने दोनों तरफ के पिलर गिरायें काम चलाया।
लेकिन वर्तमान में फिर पुल का काम ठप हो गया क्या इस बार फिर ठेकेदार काम छोड़कर भाग जाएगा.! क्या सरकार जनता को सिर्फ टेंडर में उलझायें रखेगी जबकि ये पुलिया मध्य प्रदेश और राजस्थान के दोनों राज्य को जोड़ने हेतु सबसे सीधा रोड़ है जिस पर शासन प्रशासन मौन है और आमजनता व्यापारीयों को आगमन हेतु कई मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है वही ग्रामीण जन अपनी जान को जोखिम में डालकर डूढीये से इस पार से उस पार आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है इस पर शासन प्रशासन का मौन रहना कई सवाल जनता के मन में खड़े करता है यदि शासन प्रशासन ने पुलिया निर्माण का कार्य जनता के हित को देखते हुवे शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन के साथ धरना प्रदर्शन भी करेगी।
========



