शामगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

आजीवन सहयोग निधि संग्रहण: शामगढ़ मंडल भाजपा की बैठक संपन्न

आजीवन सहयोग निधि संग्रहण: शामगढ़ मंडल भाजपा की बैठक संपन्न

शामगढ़- प्रदेश भाजपा एवं जिलाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित के मार्गदर्शन में आगामी भारतीय जनता पार्टी संगठन के महत्वपूर्ण आजीवन संग्रहण निधि अभियान एवं विकसित भारत- जी राम जी (VB-G RAM G) को लेकर गरोठ रोड स्थित महिंद्रा शोरूम पर बैठक आहूत हुई_

मंचासिन क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग , जिला मंत्री अर्जुन सोनी , पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश खुराना , मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल राजेश मेहता , जिला महामंत्री ओबीसी नंदू कुमावत , आजीवंत सहयोग निधि सह- प्रभारी धीरज डपकरा , सांसद प्रतिनिधि पंकज परिहार सहित उपस्थित जनों ने पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया , बैठक में आज जीवन सहयोग निधि संग्रहण , बूथ सशक्तिकरण अभियान के सफल क्रियावन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई , वही कार्यकर्ताओं की समर्पण स्वरूप आजीवन सहयोग निधि रसीद काटकर प्रारंभ किया , विधायक श्री डंग ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर शामगढ़ मंडल कार्यों को सराहा एवं अभियान में जुटने की अपील की गई।

संगठनात्मक बैठक में मंडल पदाधिकारी गण, ग्रामीण पंच सरपंच गण एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद रहे , स्वागत भाषण संचालन मंडल महामंत्री दरबार सिंह किलकारी ने किया , आभार अरुण जगदीशचंद्र कासट ने माना।

=========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}