09 से सीतामऊ के गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री शिव महापुराण कथा

09 से सीतामऊ के गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री शिव महापुराण कथा
सीतामऊ। नगर के प्राचीन देवाधिदेव महादेव के स्थल गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण प्रिया पूजा दीदी रामगढ़ वाले के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का सात दिवसीय आयोजन 09 फरवरी 2026 सोमवार से 15 फरवरी रविवार तक सुबह 11:30 से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस 09 फरवरी 2026 सोमवार को जबरिया हनुमान जी मंदिर बस स्टैंड से भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा तथा 12 फरवरी गुरुवार को शिव पार्वती विवाह एवं 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि पर महा आरती कथा विश्राम पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजन समिति एवं गंगेश्वर महादेव समिति ने सभी भक्तजनों एवं धर्म प्रेमी जनों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण का धर्म लाभ लेने की अपील की।



