नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 05 फरवरी 2026 गुरुवार

/////////////////////////////////

खनिज का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्‍त

नीमच 4 फरवरी 2026, जिला खनिज अधिकारी श्री गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज टीम द्वारा अवैध उत्‍खन्‍न परिवहन एवं भण्‍डारण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नीमच एवं जीरन क्षेत्र में बुधवार को गिट्टी, रेत एवं खण्‍डा का अवैध परिवहन करते तीन वाहनों को जप्‍त किया गया है। जप्‍त वाहनों को पुलिस थाना जीरन, नीमच सिटी एवं जावद की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया है। जप्‍त वाहनों में रेत ट्राला पंजीयन क्र.आर.जे.27 जी.सी.4635, गिट्टी डम्‍पर एम.पी.44जी.ए.1455 एवं खण्‍डा की ट्रेक्‍टर ट्राली आर.जे.09आर.ई.4690 शामिल है। विभाग द्वारा म.प्र.खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्‍डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

==============

बडोली में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर – 77 रोगियों ने लिया लाभ

नीमच 4 फरवरी 2026, आयुष विभाग द्वारा बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम बड़ोली में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग,विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्चरक्तचाप, अर्श, अम्लपित, प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में बीपी की निशुल्क जांच कर मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय ,तनाव से मुक्ति, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर में कुल 77 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में डॉ.जितेन्द्र मौर्य,श्री संजय उपाध्याय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गुड्डी रावत ने सेवाएं दी।

=====================

ग्रामीणजन पशुपालन केसीसी का लाभ लेकर पशुपालन को बढावा दे-कलेक्‍टर

ग्राम बनड़ा एवं चचोर में रास्‍ता विवाद का तत्‍काल समाधान करें-श्री चंद्रा

चचोर में संकल्‍प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्‍याओं से रूबरू हुए कलेक्‍टर

नीमच 4 फरवरी 2026, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संकल्‍प से समाधान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में मनासा विकासखण्‍ड के ग्राम चचोर में बुधवार को संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत कलस्‍टर स्‍तरीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना एवं जिला अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शिविर में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने उपस्थित ग्रामीणजनों की समस्‍याएं सुनी और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। ग्राम बनड़ा एवं चचोर के ग्रामीणों की मांग पर गांव बनड़ा में आम रास्‍ते एवं चचोर के शमशान मार्ग पर रास्‍ता अवरूद्ध करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर, रास्‍ता खुलवाने के अनुरोध पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार रामपुरा को तत्‍काल मौके पर जाकर रास्‍ता विवाद का हल करवाकर आम रास्‍ता खुलवाने के निर्देश दिए। ग्राम चचोर के ग्रामीणों द्वारा संकुल प्राचार्य द्वारा दो शिक्षकों का संलग्‍नीकरण करने से पढ़ाई प्रभावित होने तथा अतिथि शिक्षक को बगैर काम के मानदेय भुगतान की शिकायत पर कलेक्‍टर ने बीईओ मनासा को दो दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए।

चचोर के ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे में आबादी क्षेत्र के कुछ मकान छूट जाने से पट्टाधिकार से वंचित रहने की शिकायत पर कलेक्‍टर ने कहा, कि नवीन आबादी घोषित करने की कार्यवाही कर छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को पट्टाधिकार प्रदान करने की कार्यवाही की जावेगी। कलेक्‍टर ने बनड़ा के एक ग्रामीण की मांग पर गांव में राशन दुकान का सुव्‍यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश जि.के.सा.बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर.पी.नागदा को दिए। कलेक्‍टर ने चचोर में गरीबी रेखा के पात्र हितग्राहियों का पुन: सर्वेक्षण करवा कर उनके नाम बी.पी.एल.सूची में जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश भी जनपद सीईओ को दिए है।

कलेक्‍टर ने शिविर को संबोधित करते हुए ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों से पशुपालन केसीसी बनवाने, उन्‍नत नस्‍ल का पशुपालन करने और पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेने का आव्‍हान किया। उन्‍होने ग्रामीणों को पशुपालन के.सी.सी.के लिए आवेदन करने और ब्‍याजमुक्‍त ऋण लेकर पशुपालन बढाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्‍होने पशुपालकों को अपने पशुओं में एफ.एम.डी.टीकाकरण करवाने की समझाईश भी दी।

कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य तथा महिला एवं बाल विकास अमले को निर्देशित किया, कि कोई भी महिला, बच्‍चा टीकाकरण से वंचित ना रहे। सभी गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी.पंजीयन एवं जांच सुनिश्चित हो। सभी बच्‍चों और महिलाओं को गर्म पका भोजन प्रतिदिन दिया जाए और टेकहोम राशन भी सभी गर्भवती महिलाओं को वितरित किया जाए।

शिविर में स्‍वास्‍थ्‍य, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थितजनों को देकर उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया बताई।

स्‍वास्‍थ्‍य शिविर

संकल्‍प से समाधान शिविर चचोर में बीएमओ डॉ.उमेश बसेर के नेतृत्‍व में स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं उपचार शिविर भी आयोजित किया गया और स्‍वास्‍थ्‍य टीम ने दोपहर तक 66 लोगो का स्‍वास्‍थ्‍य टीम ने दोपहर तक 66 लोगो का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर आवश्‍यकतानुसार दवाईयां वितरित की।

=====

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर सफल उद्यमी बने चचोर के कमलेश पाटीदार

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना तहत स्‍थापित आईल उद्योग का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण

नीमच 4 फरवरी 2026, प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना(पी.एफ.एम.ई.योजना) के तहत 9.50 लाख रूपये का ऋण प्राप्‍त कर चचोर के कमलेश पाटीदार द्वारा आईल उद्योग स्‍थापित किया है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम चचोर के भ्रमण दौरान बुधवार को श्री कमलेश पाटीदार द्वारा गांव में स्‍थापित आईल उद्योग का निरीक्षण कर, योजना से मिले लाभ, मूंगफली, तिल, सोयाबीन आदि तिलहन से तेल तैयार करने की प्रक्रिया और उससे हो रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर ने कमलेश पाटीदार द्वारा पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करने और उसका सफलतापूर्वक संचालन करने की सराहना की। श्री कमलेश पाटीदार ने अवगत कराया, कि वे मूंगफली का शुद्ध तेल निकालकर उसे 250 रूपये प्रति किलों के भाव से विक्रय कर रहे है।साथ ही किसानों, ग्रामीणों द्वारा लाई जा रही है, तिलहन उपज का भी प्रति किलो के मान से तेल तैयार कर उन्‍हें उपलब्‍ध करवाते है। इसके अलावा तैयार खली को विक्रय कर भी लाभ अर्जित कर रहे है।

================

सी.एम.के निर्देशानुसार संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत जिले में इस माह सात नैत्र जांच एवं उपचार शिविरों का आयोजन

नीमच 4 फरवरी 2026, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में संकल्‍प से समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार नीमच जिले में फरवरी माह में सभी तहसील स्‍तर पर नागरिकों के नैत्र परीक्षण एवं उपचार के लिए नि:शुल्‍क नैत्र शिविर आयोजित किए जा रहे है।

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नैत्र परीक्षण एवं नैत्र आपरेशन के लिए शिविरों के निर्धारित केलेण्‍डर के अनुसार 7 फरवरी को रेडक्रास भवन नीमच में, 9 फरवरी को स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली, 11 फरवरी को सिविल हास्‍पीटल रामपुरा, 14 फरवरी को सिविल हास्‍पीटल मनासा, 16 फरवरी को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र जीरन, 19 फरवरी को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र रतनगढ़ एवं 21 फरवरी 2026 को सिविल हास्‍पीटल जावद में नि:शुल्‍क नैत्र परीक्षण, उपचार के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, ने बताया, कि जिले में आयोजित किए जा रहे नैत्र रोग जांच एवं उपचार शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ और नैत्र चिकित्‍सा सहायकों की प्रत्‍येक शिविर के लिए ड्यूटी लगाई गई है। डॉ.प्रसाद ने ग्रामीणजनों से इन नैत्र जांच एवं उपचार शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आगृह किया है।

==========

जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक 12 को

नीमच 4 फरवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में 12 फरवरी 2026 गुरूवार को प्रात: 10.30 बजे से जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं। अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश ने जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्धारित एजेंडे अनुसार जानकारी के साथ कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

===========

जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 9 फरवरी को

नीमच 04 फरवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन (डी.डब्‍ल्‍यू.एस.एम.) की बैठक 9 फरवरी 2026 को प्रात: 10.30 बजे कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयेाजित की गई है। जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत निष्‍पादित कार्यो, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यो एवं जल निगम द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

=========

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}