मंदसौरमंदसौर जिला

मंदसौर कोतवाली पुलिस के हाथ लगे नशे के सौदागर..डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत की ड्रग्स कुख्यात आरोपी गुलशेर लाला व नंदकिशोर पाटीदार को धर दबोचा

मंदसौर कोतवाली पुलिस के हाथ लगे नशे के सौदागर..डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत की ड्रग्स कुख्यात आरोपी गुलशेर लाला व नंदकिशोर पाटीदार को धर दबोचा

मंदसौर ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसौर श्री टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में बडी कार्यवाही करते हुये डेढ करोढ से अधिक की राशि के अवैध नशीले पदार्थ एमडी ड्रग को जप्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

उक्त दोनो आरोपी कुख्यात बदमाश होकर एक आरोपी देवलजी का गुलशेर लाला होकर कुख्यात बदमाश है जिसके ऊपर अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है व दुसरा आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार निवासी ग्राम राजाखेडी जिला मंदसौर जिसके विरुद्ध भी अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर हत्या के एक प्रकरण में पेरोल से फरार चल रहा था। आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार निवासी राजाखेडी वर्ष 2022 के थाना भावगढ जिला मंदसौर के अपराधिक प्रकरण अपराध क्रमांक 359/2022 धारा 302,201 भादवि मे मृतिका रेखा पति सोनु नायक निवासी अंबिका नगर की हत्या के मामले मे वर्ष 2024 से पैरोल से फरार चल रहा था।

01 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की देवलजी प्रतापगढ राजस्थान निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स की सप्लाय करने के लिये मदंसौर की ओर आने वाला है । उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी गुलशेर खान पठान पिता कासम खान पठान उम्र 50 साल निवासी ग्राम देलवजी जिला प्रतापगढ राजस्थान, आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदार उम्र 35 साल नि ग्राम राजाखेडी थाना नई आबादी मदंसौर को एमडी ड्रग्स देने आया था। दोनो आरोपियो को वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये धर दबोचा। दोनो आरोपियो के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार मे कुल किमत 01 करोड 50 लाख है दोनो के कब्जे से अवैध डोडाचुरा किमती 07 हजार रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त किये जाने वाले वाहन दो मोटर साईकिल को जप्त किया गया है। कुल मश्रुका 01,51,22,000 रुपये का जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया है। प्रकरण की प्रारंभिक पूछताछ मे जो तथ्य सामने आये है उनके अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा एवं अवैध नशीली एमडी ड्रग कहां से लाई जाकर कहां दी जाना थी इसके बारे में पता लगाया जावेगा।

गिरफ्तार आरोपी – 01-गुलशेर खान पठान पिता कासम खान पठान उम्र 50 साल निवासी ग्राम देलवजी जिला प्रतापगढ राजस्थान

02-नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता कमलाशंकर पाटीदर उम्र 35 साल नि ग्राम राजाखेडी थाना नई आबादी मदंसौर

जप्त मश्रुका – 01-किलो 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स किमत 01,50,00,000 रुपये, 03 किलो 500 ग्राम डोडाचुरा किमत 07,000 रुपये 03-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल किमती 01,15,000 रुपये  कुल जप्त मश्रुका- 01,51,22,000 रुपये

सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व थाना शहर कोतवाली मदंसौर की पुलिट टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}