समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 04 फरवरी 2026 बुधवार

//////////////////////////
अवैध मदिरा विक्रय तथा विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही
रतलाम : मंगलवार, फरवरी 3, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डा शादाब अहमद सिद्दीकी के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी जिला रतलाम के वृत्त जावरा अ, ब,रतलाम अ,ब, स, परगना, आलोट के संयुक्त दल द्वारा ’वृत्त- जावरा तथा नामली में 3 फरवरी को प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष मनोहर खरे एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी शिवनारायण शिंगनाथ, के मार्गदर्शन में’ अवैध मदिरा विक्रेताओं व निर्माताओं पर कार्रवाई कर ग्राम बानीखेडा, लालाखेडा, बाराखेडा, में अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही कर वृत्त प्रभारी जावरा ब एवं परगना द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत 09 प्रकरण दर्ज कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।कार्यवाही में 9.5 लीटर देशी मदिरा, 34 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 12 क्विटंल 20 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल ’अनुमानित मूल्य रु. 150,000/-(एक लाख पचास हजार रूपए) है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वन्दना अग्रवाल, सचिन भास्करे, पुष्पराज चौहान, चेतन वेद, संतोष मंडलोई, अविनाश भूरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश सांवरिया, तथा आबकारी आरक्षक बनसिंह, रामचरण पंवार, मनोज वर्षी, दिनेश खारोल ममता निनामा विक्टोरिया डामोर, संतोष नैका नगर सैनिक नरेंद्र भाटी शामिल थे ।
============
प्रशासन गांव की ओर अभियान 6 फरवरी को बाजना ब्लाक में
क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ग्राम पंचायत ईमलीपाड़ाकला पर होगी समीक्षा किसानों के लिए लगाई जाएगी चौपाल
रतलाम : मंगलवार, फरवरी 3, 2026,
जिले में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत प्रतिशत सेचुरेशन को प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में “प्रशासन गाँव की ओर अभियान“ चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत शासन की फ्लैगशिप स्कीम का क्रियान्वयन, प्रगतिरत महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा एवं जन सुनवाई/किसान चौपाल आयोजित की जाती है।
प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत 6 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना अंतर्गत 19 ग्राम पंचायत कुन्दनपुर, भंडानकला, भुतपाड़ा, गढीगमना, गढीेकटाराकला, झरनियाउकाला, करबलखोरा, कंण्डल, संगेसरा, बाजना, भोजपुरा, भुरीघाटी, छावनी भाभर, हेवडादामा कला, ईमलीपाड़ा कला, खेरदा, पिपलीपाड़ा रतनगढ़पीठ, ठिकरीया में अनुश्रवण शिविर आयोजित किए जाऐगे। प्रत्येक पंचायत के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अमले द्वारा उपस्थित होकर प्रातः 09:00 बजे से 01:00 बजे तक आमजन की समस्याओं को सुनकर अनुश्रवण पंजी में दर्ज किया जाएगा। दोपहर 01:00 से 01:30 बजे तक अभियान के क्लस्टर पंचायत मुख्यालय पर सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होगे। क्लस्टर पंचायत मुख्यालय पर अनुश्रवण पंजी की कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जाएगी। उसके बाद किसानों को कृषि संबंधित मार्गदर्शन के लिए कृषि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
==========
जनसुनवाई में 105 आवेदन पर हुई सुनवाई
रतलाम : मंगलवार, फरवरी 3, 2026,

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 105 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक जयमंगल निषाद निवासी 90 इंदिरा नगर रतलाम ने पूत्र की समग्र आईडी में पिता के नाम के स्थान पर अन्य व्यक्ति का नाम जुड़ जाने के कारण समग्र आईडी में सुधार हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया ।आवेदिका मुन्नीबाई पति भंवरलाल नंदराम निवासी नामली ने बिजली बिल अधिक आने के कारण बिजली मीटर की जाँच करवाने के सम्बन्ध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु ई ई एम पी ई बी को निर्देशित किया गया ।
आवेदक योगेश पिता मांगीलाल निवासी 197 मोहन नगर ने आवेदन दिया कि माता और पिता का स्वर्गवास हो गया है जिस कारण भरण पोषण करने हेतु कोई साधन नहीं है कॉलेज की नियमित पढ़ाई होने के कारण आवेदक कार्य भी नहीं कर पा रहा है,आवेदक ने स्वयं एवं बहनों के अध्ययन एवं भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
आवेदक यूजीन ओस्कर स्वेन पिता वॉल्टर मौरिस स्वेन निवासी 53 के रिटाइर्ड कॉलोनी रतलाम ने मकान के नामांतरण के सम्बन्ध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु कमिश्नर नगर निगम को निर्देशित किया गया ।
==========
कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई
रतलाम : मंगलवार, फरवरी 3, 2026,

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 03 फरवरी को विकासखंड आलोट के साँगाखेडा, खारवाखुर्द, किशनगढ़, थम्बगुराडिया विकासखंड बजाना के उमर, आमलीपाडा, बिलडी, विकासखंड पिपलोदा के कांसेर, भाटखेडा, चिकलाना विकासखंड सैलाना के कांगसी, सुंडी विकासखंड रतलाम के पंचेड, नामली, पलटूना विकासखंड जावरा के रिंगनोद, गोठडा, कामलिया में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
04 फरवरी को विकासखंड आलोट के पंथ पिपलौदा, खेता खेड़ी, चापला खेड़ी, मंडावल विकासखंड बजाना के भगासेलोद का टापरा, घटालिया, मरगुल विकासखंड पिपलोदा के पिंगराला, जड़वासा, माननखेडा विकासखंड सैलाना के दौलतपुरा, बरडा विकासखंड रतलाम के भरोडा बडोदा, मेवासा, काण्डरवास विकासखंड जावरा के बिनोली, आलामपुर ठिकरिया, बडवा में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
=============
रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई
रतलाम : मंगलवार, फरवरी 3, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार पी ओ डूडा श्री अरुण पाठक के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में “स्वच्छ जल“ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी 9 नगरीय निकायो में ’जल सुनवाई’ आयोजित की गई । जल सुनवाई में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं 1 शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।
==========
कुष्ठ रोगियों के लिए पी ओ डी कैंप आयोजित
रतलाम : मंगलवार, फरवरी 3, 2026,

सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत जावरा ब्लाक जिला रतलाम के सिविल हास्पिटल जावरा मे कुष्ठ रोगियों के विकृति से बचाव हेतू पी ओ डी केम्प का आयोजन किया गया। कैंप में रोगी को जल तेल उपचार करवाया गया एवं कसरत करवाई गई , साथ ही एम सी आर.,सेल्फ केयर कीट, टब ,पटीया एवं अन्य साम्रगी वितरित कि गई। कार्यक्रम के दौरान बी एम ओ डॉ शंकर लाल खराड़ी, बीपीएम श्री रघुनंदन पाटीदार, एन एम ए श्री महेंद्र सिंह, एन एम ए श्री आजाद पाटीदार, फिजियोथैरेपिस्ट सुश्री प्रियंका हेराल्ड उपस्थित थे।



