मध्यप्रदेशमंदसौरसेवा
88 वे दिन भी जारी रहा शिवना शुद्धिकरण जनअभियान नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला गया

स्वच्छ नदी से ही स्वस्थ जीवन संभव- विधायक श्री विपिन जैन
मंदसौर । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 88वें दिन श्रमदानियों ने शिवना नदी से कचरा,गंदगी और जमी हुई अशुद्ध सामग्री को बाहर निकाला । इसके साथ-साथ नदी के आसपास फैले प्लास्टिक,पन्नी, बोतलें व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को भी साफ किया गया । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने आमजन से विशेष अपील की कि वे नदी को कूड़ेदान न समझें । नदी में गंदा कचरा,प्लास्टिक,पूजा-पाठ की सामग्री या अन्य अपशिष्ट पदार्थ डालने से जल प्रदूषण बढ़ता है। यही प्रदूषित जल आगे चलकर बीमारियों के रूप में समाज के पास वापस लौट आता है । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में श्रमदान करने जरूर पधारे ।रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 88वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,रमेश सोनी, भंवरलाल प्रजापत,बालकृष्ण पोरवाल,राकेश जैन पिंटू , नमन पालीवाल,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत , महिला नेत्रीयों में रफत पयामी,इष्टा भाचावत,राखी सत्रावाला,अनीता भदोरिया,प्रमिला पंवार,दीपाली पोरवाल,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़ , विकास दशोरा,संजय नाहर,दिलीप देवड़ा,रमेश बृजवानी,राजेश खिंची,अकरम खान ,सादिक गौरी,अजय सोनी,आमीन खान,रमेश कुमावत, शिवशंकर सोलंकी,दुर्गेश चंदेल,राकेश सेन, प्रकाश कहार,नितनेश बसेर,ऋषिराज लाड़,प्रिंस सत्रावाला ,गोपाल बंजारा,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।



