
आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर द्वारा निरंतर कार्यवाही, आरोपी से एमडीएमए ड्रग्स व डोडा चुरा पकडने मे सफलता मिली
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
आलोट एस डी ओ पी पल्लवी गौर द्वारा निरंतर आलोट डीवीजन में अपराधिक मामलों मे अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाहीयॉ करते हुवे एमडीएमए व डोडाचुरा ,नकली नोट आदि के मामले मे प्रभावी कार्यवाहीयॉ की जा रही है।इसी तारतम्य मे ताल पुलिस द्वारा द्वारा पुलिस अधिक्षक अमित कुमार के निर्दैशन व अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल व आलोट एस डी ओ पी पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन मे मुखबीर सुचना पर अवेध मादक पदार्थ एम डी एम ए व डोडा चुरा की तस्करी करते हुवे एक आरोपी को मोटर सायकल सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।
आलोट एस डी ओ पी पल्लवी गौर द्वारा पुलिस थाना ताल पर जानकारी में घटना का विवरण देते हुए बताया जिसके अनुसार 31 जनवरी को मुखबीर से सुचना प्राप्त करते हुवे घटना स्थल निपानिया लीला फंटा महिदपुर रोड पर आरोपी भारत सिंह पिता दिलीप सिंह उम्र 34 साल निवासी आम्बा, बडोद जिला आगर के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मादक पदार्थ 62 ग्राम एमडीएमए कीमती 600000 छः लाख रूपये व 1205 ग्राम डोडा चुरा किमती 16000 सोलह हजार रूपये व एक हिरो एचएफडीलक्स बिना नम्बर की मोटर सायकल कीमत 80000रूपये अस्सी हजार रूपये की जप्त कर मोका पंचनामा आदि की कार्यवाही करते हुवे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज करते हुवे आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी से पुछताछ हेतु पीआर प्राप्त कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे ताल थाना प्रभारी तुर सिंह डावर ,उप निरीक्षक मोहम्मद अय्युब खॉन ,सउनि पंकज भम्भोरिया,आरक्षक शुभम सिंह ,राहुल,अमर सिंह एवं सैनिक दौलत सिंह की सराहनीय भुमिका रही ।



