आज 01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
आज 01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 27:41 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 23:58 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* विष्टि – 16:45 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* प्रीति – 10:18 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 07:09
*🌄सूर्यास्त-* 18:00
*🌙चन्द्रोदय-* 17:26
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 16:38 से 18:00
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
✍विशेष👉
🔅 आज रविवार को 👉 माघ सुदी पूर्णिमा 27:41 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , फरवरी माह प्रारम्भ , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान – दान – व्रतादि की माघी पूर्णिमा , तिल दान , तिल पात्र दान , होलिका रोपण (स्थानभेद) , माघ स्नान समाप्त , दांडारोपिणी पूर्णिमा (स्थानभेद) , अन्वाधान , माघी मासम (तमिल) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 23:58 तक , विघ्नकारक भद्रा 16:46 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:59 से , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन) , माघ मासीय स्नान – दान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , चित्रऋषि यात्रा – तत्सावली (वर्धा) , रथ यात्रा मंगेशी -गोवा , भक्त रविदास जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री भैरवी जयन्ती , महाकवि श्री माघ जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा , मतभेद) , मां ललिता जयंती (माघ शुक्ल पूर्णिमा) , मरुस्थल मेला जैसलमेर (राज. , पूर्ण) , मेला श्री वेणेश्वरधाम पूर्ण (डूंगरपुर) , मेला अस्तुआणां पूर्ण (पंजाब) , कल्पना चावला स्मृति दिवस , श्री ई. के. मॉलोंग जयन्ती , पहलवान सतपाल सिंह जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री शंभुनाथ डे जयन्ती , आर्मी डेंटल कॉर्प्स स्थापना दिवस (85वां) , भारतीय तटरक्षक बल दिवस (50वां) व वनाग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह , 01 से 07 फरवरी प्रत्येक वर्ष)।
🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन बदी प्रतिपदा 25:54 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।
🎯आज की वाणी👉
🌹
यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा, शास्त्रं तस्य करोति किम्।
लोचनाभ्यां विहीनस्य, दर्पणः किं करिष्यति ॥
अर्थात्👉
_जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?शिक्षक समाज (हरियाणा):
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज 01 फरवरी 2026 , रविवार का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की थकान रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।
🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

