सम्मानमंदसौरमध्यप्रदेश
मंदसौर उत्कृष्ट कार्यो पर सम्मानित हुए जिला व विकासखण्ड समन्वयक

मंदसौर उत्कृष्ट कार्यो पर सम्मानित हुए जिला व विकासखण्ड समन्वयक
मंदसौर। लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोरियम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर किया गया। भारत पर्व पर कलेक्टर मंदसौर श्री अदिति गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा सीएमसीएलडीपी (मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम) कार्यक्रम अंतर्गत गोल्डन विकास खण्ड मन्दसौर ,सीतामऊ के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं विकासखंड समन्वयक सीतामऊ को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित BSW / MSW पाठ्यक्रम में मन्दसौर जिले के, विकासखण्ड मन्दसौर एवं सीतामऊ द्वारा किए गए उत्कृष्ट, नवाचारी एवं प्रभावी कार्यों के परिणामस्वरूप दोनो विकासखण्ड को जिले की गोल्ड श्रेणी में रखा गया ।26 जनवरी 2026 को कार्यपालक निदेशक द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेषित प्रशस्ति पत्र के माध्यम से जिला समन्वयक मंदसौर तृप्ती वैरागी, विकासखंड समन्वयक श्री नारायणसिह निनामा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



