मंदसौर जिलासीतामऊ
सीतामऊ में तिरंगा यात्रा एवं शहीद स्मारक स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीतामऊ में तिरंगा यात्रा एवं शहीद स्मारक स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सीतामऊ। नगर के श्री राम विद्यालय मैदान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नगर विकास प्रस्फुटन समिति शाखा – सीतामऊ द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंदन जी की जयंती पखवाड़ा अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यों पर्यावरण संरक्षण,खेल क्षेत्र, देश के प्रति यूवाओ के कर्तव्य, देश की सेना के प्रति सम्मान, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस भारत के संविधान एवं प्रस्तावना उद्बोधन जागरूकता स्वरूप जानकारी वक्ताओं द्वारा दी गई, भव्य तिरंगा रैली निकाली गई परिसर में स्थित शहीद स्मारक श्रद्धांजलि देश के वीर सपूत जवानों को नमन किया गया एवं सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर मुख्य आतिथ्य कवि एवं जन अभियान परिषद पदाधिकारी रजनीश शर्मा लक्ष्य फिजिकल एकेडमी संचालक संजय चौहान, सभापति नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विवेक सोनगरा, खेल शिक्षक नरेंद्र सिंह सिसोदिया, एनसीसी शिक्षक मैनेजर शैलेंद्र जैन, वरिष्ठ युवा खिलाड़ी सूरज चौहान,दीपक टांकवाल, वीरेंद्र सिंह चावड़ा, सैनिक आयुष बिलोदिया,रुद्रेश द्विवेदी, समिति सचिव गौरव चोरड़िया, देवेंद्र जोशी, मंगल द्विवेदी, विश्वास जोशी नरेंद्रसिंह सोलंकी ,चिंटू भट्ट, ऋतिक जोशी, मंगल वर्मा सहित सीतामऊ वरिष्ठ युवा खेल खिलाड़ियों, एनसीसी छात्र,विद्यालय बच्चे, नगर नागरिकगण देश भक्ति के नारो के साथ देश भक्ति गीत जयकारों के साथ उद्घोष,देश के महापुरुषों को याद किया एवं भारत की सेना के शौर्य एवं बलिदान हुवे शहीदों को नमन किया गया, इस अवसर पर भारत के संविधान स्थापना 26 जनवरी 1950, 77 वाँ गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी गई, कार्यक्रम का आभार नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष विवेक सोनगरा एवं सचिव गौरव चोरड़िया ने व्यक्त किया।



