संत श्री रविदास जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई संपन्न

संत श्री रविदास जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई संपन्न
जीवन परमार गरोठ संस्कार दर्शन
शामगढ़ । शांतिकुंज पर भीम आर्मी शामगढ़ तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, आगामी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मजयंती की पूर्व संध्या 31 जनवरी को शामगढ़ नगर में ऐतिहासिक विशाल वाहन महारेली का आयोजन किया जाएगा, शांतिकुंज शामगढ़ पर रविदास जी महाराज के मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हुई कई साथियो ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग दिया, बैठक में, नगर शामगढ़ तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, रविदास गुप शामगढ़ तहसील अध्यक्ष प्रहलाद बामनीया द्वारा कई साथियो को नविन जिम्मेदारी दी गयी, बैठक पश्चात् सभी साथियो द्वारा सामूहिक भोजन किया।
बैठक में भीम आर्मी – आजाद समाज पार्टी शामगढ़ तहसील के कई जिम्मेदार पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे, सभी ने एक स्वर में 31 जनवरी शामगढ़ में विशाल वाहन रैली को सफल बनाने हेतु अनुरोध किया।



