मंदसौरमध्यप्रदेश

सतना में डायग्नोस्टिक सेंटर का गजब कारनामा, पुरुष की सोनोग्राफी रिपोर्ट में बता दिया गर्भाशय

सतना में डायग्नोस्टिक सेंटर का गजब कारनामा, पुरुष की सोनोग्राफी रिपोर्ट में बता दिया गर्भाशय

सतना। सतना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां के एक डायग्नोस्टिक सेंटर ने एक व्यक्ति की सोनोग्राफी रिपोर्ट में उसके पास गर्भाशय बता दिया है। रिपोर्ट देखकर पीड़ित को होश उड़ गए। मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिटी कोतवाली के थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड पर स्थित डॉ. अरविंद सराफ डायग्नोस्टिक सेंटर में एक जांच की अजब-गजब रिपोर्ट सामने आई है। जहां पर एक शख्स ने डॉ. अरविंद सराफ डायग्नोस्टिक सेंटर में अपने पेट की सोनोग्राफी कराई थी जांच के बाद जब उसे रिपोर्ट दी गई तो रिपोर्ट देखकर वह व्यक्ति हक्का-बक्का रह गया। क्योंकि उसे रिपोर्ट में उसे गर्भाशय बता दिया गया।

डॉ. अरविंद सराफ डायग्नोस्टिक सेंटर का मामला, अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट देखकर हक्का-बक्का रह गया शख्स-:

हालांकि पीड़ित अभी तक मीडिया के सामने आने से बच रहा है। आपको बता दें डॉक्टर अरविंद सराफ डायग्नोस्टिक सेंटर सतना शहर का सबसे जाना-माना डायग्नोस्टिक सेंटर है। जहां पर सोनोग्राफी सहित कई तरह की जांच की जाती है। जिनकी फीस हजारों में है। इतने जाने-माने डायग्नोस्टिक सेंटर में इस प्रकार की लापरवाही कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाती है।

सीएमएचओ ने कहा, हम मामले की जांच करवा रहे हैं, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर करेंगे कार्रवाई-:

इस मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टर अरविंद सराफ डायग्नोस्टिक सेंटर का मामला सामने आया है। जिसमें पुरुष के सोनोग्राफी में उसको गर्भाशय बता दिया गया। हम इस मामले की जांच करवा रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}