पीपीगंज पूर्व सभासद गणेश मद्धेशिया की माता लालती देवी का निधन से नगर पंचायत पीपीगंज में शोक की लहर

पीपीगंज पूर्व सभासद गणेश मद्धेशिया की माता लालती देवी का निधन से नगर पंचायत पीपीगंज में शोक की लहर
पीपीगंज, गोरखपुर नगर पंचायत पीपीगंज की पूर्व सभासद एवं अखिल भारतीय कांदु महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश मद्धेशिया की माता लालती देवी का रविवार को सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।लालती देवी का अंतिम संस्कार अपराह्न करीब 2 बजे अकटहवा घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में नगर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और आम जनमानस बड़ी संख्या में घाट पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।अंतिम संस्कार में पूर्व अध्यक्ष कुंवर बहादुर शाही, पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर वर्मा, समाजसेवी विपिन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी, श्रवण मद्धेशिया, राजकुमार मद्धेशिया, कोटेदार शरद मद्धेशिया, एडवोकेट रामानंद दाढ़ी, प्रदेश महामंत्री शरद मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि राजू मद्धेशिया, ओरी मद्धेशिया, देव प्रकाश मद्धेशिया, डॉक्टर ओरी लाल, प्रमोद मद्धेशिया, बेचू मद्धेशिया, डॉ. राजेंद्र मद्धेशिया, राजेश वर्मा, संदीप अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, डॉ. दुर्गेश मद्धेशिया, दिलीप कनौजिया, मंगरु प्रसाद, पूर्व सभासद दिनेश यादव, मंडल अध्यक्ष पशुपति अग्रहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, कालीचरण अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, सभासद शनि जायसवाल, धर्मेंद्र मद्धेशिया, तीरथ जायसवाल, भगवती मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।



