रतलामप्रतियोगितारतलाम

प्रथम डॉ. के.एन.के. मूटकोर्ट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, शनिवार को चार टीमें सेमीफाइनल में पहुँचीं

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

प्रथम डॉ. के.एन.के. मूटकोर्ट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, शनिवार को चार टीमें सेमीफाइनल में पहुँचीं

रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में दो दिवसीय प्रथम डॉ. के.एन.के. मूटकोर्ट प्रतियोगिता–2026 (इंटर कॉलेज/इंटर यूनिवर्सिटी) का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 17 एवं 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन क्‍वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल राउंड सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 17 जनवरी को क्वार्टर फाइनल राउंड में विभिन्न राज्यों की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चार टीमें—टीम क्रमांक 2, 4, 7 और 10—सेमीफाइनल के लिए चयनित हुईं। इसके पश्चात हुए सेमीफाइनल राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम कोड–2 एवं टीम कोड–4 को फाइनल राउंड के लिए चुना गया।

क्वार्टर फाइनल राउंड में निर्णायक मंडल की भूमिका में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जे.सी. राठौर, सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुसा खान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज पवैया, महाराष्ट्र उच्च न्यायालय की एडवोकेट कृतिका गांधी, मनासा (नीमच) के एडवोकेट अर्चित शर्मा, इंदौर उच्च न्यायालय के एडवोकेट रोहित जैन, जिला अभिभाषक संघ रतलाम के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील जैन तथा नोएडा की रिसर्च स्कॉलर तन्वी थापलिया उपस्थित रहे।

सेमीफाइनल राउंड में निर्णायक के रूप में शासकीय विधि महाविद्यालय, इंदौर के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. निर्मल पगारिया, माधव विधि महाविद्यालय उज्जैन के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनींद्र कुमार सिंह, बॉम्बे उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अभिभाषक अमर हबीब तथा शासकीय विधि महाविद्यालय देवास की सहायक प्राध्यापक डॉ. भारती जोशी शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान रतलाम एजुकेशनल सोसायटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक निर्मल कटारिया, सचिव डॉ. संजय वाते, कोषाध्यक्ष केदार अग्रवाल, सदस्य कैलाश व्यास, उमेश झालानी एवं सदस्य डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज रविवार को आयोजित होगा, जिसमें विजेता टीम की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}