मंदसौर जिलासीतामऊ

मोदी सरकार के काले कानून को नहीं बर्दाश्त करेंगे- जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर

कांग्रेस की हुंकार, मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू, पंचायत कमेटियां गठित

मानपुरा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के सभी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं पंचायत स्तर पर 25 सदस्यीय कांग्रेस कमेटी गठन की प्रक्रिया विगत दिनों मल्हारगढ़ ब्लॉक से प्रारंभ कर दी गई थी।इसी क्रम में सीतामऊ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा योजना बचाओ संग्राम और पंचायत कांग्रेस कमेटियां गठित करने की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर की विशेष उपस्थिति में सीतामऊ ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत कि गई।13 जनवरी ग्राम पंचायत मानपुरा, राजनगर, भगोर, लसूड़िया और खजूरीनाग की पंचायत चौपालों पर किसान, मजदूर भाइयों- बहनों ने एकजुट होकर मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को समाप्त कर उसके स्थान पर लाए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM G कानून की विसंगतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि यह नया कानून ग्रामीण भारत के करोड़ों गरीब मजदूरों के संवैधानिक अधिकार –100 दिनों के गारंटीड रोजगार पर सीधा हमला है। केंद्र सरकार ने बिना पर्याप्त चर्चा, राज्यों से परामर्श और विपक्ष की सहमति के संसद में इसे जबरन पारित कर दिया, महात्मा गांधी का नाम हटाकर ग्रामीण रोजगार की इस ऐतिहासिक योजना की आत्मा को कुचलने की कोशिश की है।श्री गुर्जर ने कहा कि यह न केवल मजदूरों के हक छीन रहा है, बल्कि पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर कर ग्राम स्वराज की भावना पर भी प्रहार है। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर पंचायत कांग्रेस कमेटियां गठित की गईं, जिनका मुख्य उद्देश्य मनरेगा को बचाने, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने और इस काले कानून के खिलाफ निरंतर संघर्ष चलाना है। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़े इस रोजगार गारंटी कानून को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता ओम सिंह भाटी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पंवार,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश रावटी, ब्लॉक अध्यक्ष हनुमन्त सिंह राठौर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलनवाज खान,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह भाटी,बालेश्वर पाटीदार,रेमश मालवीया,भागीरथ भंभोरिया, पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल जाट,दीपू सेन, मंडलम अध्यक्ष भगत कुमावत, नारायण सिंह देवड़ा लाल बहादुर शर्मा, नटवर सिंह भाटी, नागुलाल सूर्यवंशी, रतन लाल शर्मा, गोपाल लक्षकार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विवेक बैरागी,सुरेश खचरानीया, धीरज चौधरी महेश राका, विनय शुक्ला, प्रमोद मेहता, पिंटू भाई धर्मेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि इस मनरेगा बचाओ संग्राम और ग्राम पंचायत कमेटी गठन कार्यक्रम को जिले के सभी ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाएगी। श्री गुर्जर ने कहा कि हम मांग करते है कि मनरेगा को बहाल किया जाए और मूल रूप में मजबूत बनाया जाए।रोजगार की गारंटी 100 दिनों की बनी रहे, न्यूनतम मजदूरी 400 रु प्रतिदिन हो।पंचायती राज संस्थाओं को पूर्ण अधिकार दिए जाएं।मोदी सरकार इस काले कानून को वापस ले।यह संघर्ष अब रुकेगा नहीं! ग्रामीण भारत के मजदूरों का हक छीनने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी मजदूरों, किसानों और गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}