मंदसौर जिलामंदसौर

उमंग फेस्टिवल: प्रतिभा, उल्लास और एकता का भव्य उत्सव


बड़े साथ ओसवाल महिला इकाई द्वारा  टैलेंट अवॉर्ड्स, एग्ज़ीबिशन व कुकिंग स्टॉल्स का आयोजन किया गया

मंदसौर। बड़े साथ ओसवाल महिला इकाई द्वारा उमंग-द फेस्टिव एवं द टेलेंट अवार्ड का भव्य आयोजन उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सदस्यों में निहित प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती पायल जैन ने बताया कि विभिन्न प्रतिभा श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सदस्यों को सम्मानित किया गया।
बेस्ट सिंगिंग मे नॉमिनेशन अलका पारख, अनीता मारु एवं दीपा मारु रही अवार्ड पूजा दुग्गड ने जीता। बेस्ट एंकर अवॉर्ड रूपल संचेती को मिला, रश्मि जेतावत एवं सपना मारु नॉमिनेशन में रहीं।
बेस्ट डांसिंग अवार्ड में ज्योति पारख नॉमिनेशन में रहीं अवार्ड विनीता सकलेचा ने प्राप्त किया। बेस्ट क्रिएटिव अवार्ड तरुणा जेतावत को दिया गया। बेस्ट एवरग्रीन अवार्ड जमना बाफना को प्रदान किया गया, जिसमें ज्योति चोरडिया, आशा श्रीमाल एवं अनीता मेहता नॉमिनेशन में रहीं। बेस्ट लाफ्टर अवार्ड वंशिता नाहर को मिला, श्रद्धा जैन एवं रानी जैन नॉमिनेशन में रहीं। बेस्ट जीनियस अवार्ड मीनाक्षी मेहता को प्रदान किया गया,  प्रीति दुग्गड़ एवं रेखा बाफना नॉमिनेशन में रहीं। बेस्ट कुकींग अवार्ड आशा जेतावत को प्राप्त हुआ।  सीमा मारु, सपना तरवेचा नॉमिनेशन मे रहे तथा बेस्ट बिजनेस वूमेन अवार्ड अर्पल जैन को प्रदान किया गया,  , सुधा धाकड़ एवं अभिलाषा मारु नॉमिनेशन में रहीं।
सभी विजेताओं को ग्रुप की ओर से शील्ड एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में लगाए गए एग्ज़ीबिशन स्टॉल्स एवं कुकिंग स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहे, जहाँ सदस्यों द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजन एवं उत्पादों ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमती मधु चोरडिया की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत मे सह सचिव अंशिता नाहर व शिखा दुग्गड ने सभी आगतुक सदस्याओ का बहुत सुन्दर तरीके से वेलकम किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में प्रखर वक्ता व लेखिका श्रीमती रेखा रातड़िया तथा लिटिल किंगडम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अनुरेखा पाटनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथि स्वागत एवं मंच संचालन श्रीमती मीना पारख एवं श्रीमती अतिका रंगवाला ने कुशलता से किया। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता लोढ़ा एवं प्रजवी जैन द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। वहीं फ्रेंड्स हौजी का संचालन श्रीमती आभा दुग्गड़ एवं श्रीमती अनीता बाफना ने किया, जो विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती नीता जैन ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव श्रीमती अमिता मुरडिया, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती पूजा मारु, सहित प्रियंका, अर्पिता, प्रियंका गौरव, रंजिता संघवी, नीता जैन एवं अनीता मुरडिया ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना कोचटा, शशि मारु, आशा तलेरा सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्याएँ उपस्थित रहीं। उमंग फेस्ट ने संगठन की एकता, सहयोग और महिला प्रतिभा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करते हुए सभी के लिए एक स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}