
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आज ग्राम आक्या खुर्द में किसान चौपाल का किया आयोजन
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखो को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम आक्या खुर्द के उन्नतिशील किसान बनेसिह द्वारा की जा रही संतरे की जैविक एवं रासायनिक खेती का अवलोकन किया। किसान बनेसिंह ने जैविक खेती एवं रासायनिक खेती से होने वाले फायदे, नुकसान की जानकारी किसानों से साझा की। कलेक्टर ने आसपास के अन्य किसानों को संतरे की खेती के लिए प्रेरित करने को कहा एवं उद्यानिकी विभाग को और अधिक किसानों को संतरे के बगीचे लगाने के लिए लक्ष्य बढाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार जनवरी-फरवरी माह में लगने वाली किसान चौपालो में किसानों को जैविक एवं रासायनिक खेती का अंतर बताये, किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करे, किसानों को खेतो पर ले जाकर समक्ष मे प्रशिक्षण दे, किसानों को जैविक खेती कर रहे किसानों का उदाहरण देकर प्रेरित करे। कलेक्टर ने अन्य किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए उन्नतिशील किसानो को सूचीबद्ध कर मास्टर ट्रेनर के रूप में किसान चौपालो मे बुलाने के निर्देश कृषि अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने किसान चौपाल में किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरक और दवाईयों का कम से कम उपयोग करें तथा जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक का उपयोग करे। किसान चौपाल मे उपसंचालक कृषि एवं किसान कल्याण श्रीमती नीलम सिंह चौहान ,उप संचालक उद्यानिकी मंगल सिंह डोडवे,उप आयुक्त सहकारिता भाटी, एसडीएम आलोट रचना शर्मा, सीईओ जनपद पूजा गुप्ता सहित किसान उपस्थित थे।


