जनस्वास्थ्य रक्षकों का नव वर्ष मिलन समारोह 11 जनवरी को नीलकंठ महादेव मंदिर पर

नीमच
डॉ बबलु चौधरी
, नीमच जिले के जन स्वास्थ्य संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ दशरथ सिंह सोनगरा ने बताया कि नीमच जिले के सुप्रसिद्ध स्थल बाबा नीलकंठ महादेव की नगरी में 11 जनवरी को जनस्वास्थ्य रक्षकों का नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में नीमच जिले के सभी जन स्वास्थ्य रक्षक सम्मिलित होंगे,जिसके लिए डॉ. हयात कुरैशी, डॉ. शिवनारायण गुर्जर, डॉ.नरेंद्र शर्मा, मोहन नागदा, डॉ जगदीश गुर्जर, डॉ. गिरीश शुक्ला, डॉ किशोर दास बैरागी, डॉ. रामलाल शर्मा, डॉ. प्रदीप पांडे, डॉ. सी. एल. जोनवाल, डॉ. बबलु चौधरी, डॉ. अंतिम मोगरा, डॉ. रामलाल जी चौहान, डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखवात, डॉ अनिल सांवरिया,डॉ आशीष जोशी, डॉ नेपाल सिंह चुंडावत,डॉ महानंद बैरागी,डॉ. दसरथ गुर्जर, डॉ दिनेश मालवीय, डॉ रामदयाल कारपेंटर,डॉ.मुकेश शर्मा, डॉ भावसार,एवं सभी साथियों ने नव वर्ष मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है नव वर्ष मिलन समारोह में जिले के सभी जन स्वास्थ्य रक्षक सम्मिलित होंगे
सम्मेलन का उद्देश्य जन स्वास्थ्य रक्षकों को एक मंच पर लाकर उनकी एकता और संगठन को मजबूत करना है एवं सभी का सहभोज रखा गया है



