समाचार मध्यप्रदेश नीमच 08 जनवरी 2026 गुरुवार

//////////////////////////////////
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में 86 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित
नीमच 7 जनवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में कुल 86 हजार 250 रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई है। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अनावेदक अवैध खनिज परिहवनकर्ता संजय पिता मांगीलाल कुम्हार निवासी बांगरेडा मामादेव तहसील निम्बाहेडा द्वारा रैत का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 3750 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रूपये इस प्रकार कुल 28750 रूपए की शास्ति अधिरोपित की है। खनि अधिकारी को निर्देशित किया है, कि अधिरोपित जुर्माने की राशि 28750 रूपए चालान से 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने पर जप्त शुदा वाहन ट्रेक्टर ट्राली सोनालीका डीआई 745 को मुक्त करने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज सर्वेयर द्वारा 6 जनवरी 2026 को ग्राम जावद के आकस्मिक भ्रमण के दौरान उक्त ट्रेक्टर द्वारा अवैध रूप से रैत परिवहन करना पाए जाने पर वाहन जप्त कर,पुलिस थाना जावद की अभिरक्षा में रखा गया तथा अवैध परिवहनकर्ता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।
इसी तरह दो अन्य प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा खनिज के अवैध परिवहनकर्ता वाहन मालिक संजय पिता मांगीलाल कुम्हार निवासी बांगरेडा मामादेव पर कुल 28 हजार 750 रूपये एवं रैत का अवैध परिवहन करने पर वाहन मालिक छगनलाल पिता मोहन लाल कुमावत निवासी बोरखेडी जावद पर भी कुल 28 हजार 750 रूपये की अर्थशास्ति अधिआरोपित की गई है।
===========
सेवा सप्ताह तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
नीमच 7 जनवरी 2026, रेडक्रास सोसायटी नीमच द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर 06 से 12 जनवरी 2026 तक युवा दिवस के रूप में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी नीमच द्वारा 06 जनवरी 2026 को शासकीय सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय के विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
इसी कड़ी में 07 जनवरी 2026 को भारतीय रेडकास सोसायटी नीमच द्वारा शासकीय स्वामी विवेकानन्द स्नात्कोतर महाविद्यालय नीमच में विद्यार्थीयों के मध्य स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर रेडकास सचिव डॉ. स्वप्निल वधवा ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में रेडक्रास सचिव डॉ. स्वप्निल वधवा, रेडक्रास समन्वयक श्री सुनिल तिवारी, नशामुक्ति केन्द्र के मनोवेज्ञानिक श्री जीवन तिवारी, प्रो. हिना हरित, डॉ. मीना चौधरी, प्रों संजय जोशी, प्रो. पंवार आदि प्रध्यापकगण उपस्थित थे।
================
आर्टिफिशियल इन्टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्मनिर्भर श्री सखलेचा
पत्रकारिता में ए.आई.का बेहतर उपयोग विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्ननीमच 7 जनवरी 2026, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए.आई.) की मदद से स्कूली छात्र आत्मनिर्भर बन रहे है। जावद क्षेत्र के 27 स्कूलों में ए.आई.की कक्षाए संचालित हो रही है। इन कक्षाओं में 1400 विद्यार्थी ए.आई.की शिक्षा हासिल कर रहे है। ए.आई.से सीखने, समझने का तरीका बदल गया है। यह पाठ्यक्रम 6 माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी घर बैठे दो से तीन घंटे ए.आई.का उपयोग कर प्रतिमाह 10 से 15 हजार रूपये की कमाई कर सकेंगे। आत्मनिर्भर बन पाएंगे। यह बात जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को सांदीपनी विद्यालय जावद में महाराष्ट्र नालेज कारर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से पत्रकारिता में ए.आई. का बेहतर उपयोग करने के संबंध में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही।
इस मौके पर महाराष्ट्र नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, के श्री मयूर हवलदार, मल्टीपल सिटी कंपनी के सीईओ श्री नितिकेश भटकर एवं जिले के पत्रकारगण उपस्थित थे।
कार्यशाला में श्री मयूर हवलदार ने पीपीटी के माध्यम से ए.आई. के उपयोग पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया। इसमें जेमीनी, चेट जीपीटी, फेक्ट चेक, सुन डॉट एआई, भाषणी एप्प, गूगल, एम.एस.आफिस, ईमेल, आउट लुक ईमेल के उपयोग के बारे में समझाया। उन्होने संपादकीय, खेल, विज्ञान, डिजिटल, फोटो और कार्टून पत्रकारिता जैस विषयों पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में वर्चुअल और इन-पर्सन लर्निंग सेशन की सीरीज़, न्यूज़रूम में ए.आई.टूल्स को शामिल करने के खास तरीकों, ऑडियंस एंगेजमेंट, हेडलाइन जेनरेशन, इलेक्शन रिपोर्टिंग, डेटा जर्नलिज़्म और ग्रोथ स्ट्रैटेजी के लिए एप्लीकेशन के बेहतर उपयोग के बारे में भी बताया गया।
कार्यशाला में बताया गया, कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कृत्रिम बुद्धिमत्ता से कंप्यूटर और मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने, समझने, निर्णय लेने और समस्याओं को हल करने की क्षमता देने वाली तकनीक है। यह डेटा का विश्लेषण करके पैटर्न पहचानता है और इंसानों की तरह काम करता है, जैसे Siri/Alexa, फेस अनलॉक और सेल्फ-ड्राइविंग कारें इसके उदाहरण हैं, जो पैटर्न पहचानने, भाषा समझने और खुद काम करने में सक्षम होती हैं, जैसे कि जेनरेटिव AI (ChatGPT) टेक्स्ट और इमेज बनाता है।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में बताया गया, कि आज के ज़माने में, जहाँ जानकारी तेज़ी से फैलती है और गलत जानकारी भी फैलती है, ए.आई. एडवांस, फैक्ट-चेकिंग पत्रकारिता के कंटेंट की विश्वसनीयता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए एक ज़रूरी टूल है।
एआई टूल भरोसेमंद डेटाबेस, साइंटिफिक जर्नल और पहले से वेरिफाइड खबरों के साथ आर्टिकल में किए गए दावों को क्रॉस-रेफरेंस करके वेरिफिकेशन प्रोसेस को आसान बनाते हैं। यूके में फुल फैक्ट जैसे ऑटोमेटेड फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम, लाइव खबरों और पब्लिक डिबेट पर नज़र रखने के लिए ए.आई. का इस्तेमाल किया जाता हैं और गलत दावों को तुरंत ह्यूमन रिव्यू के लिए फ्लैग किया जाता हैं। यह न केवल फैक्ट-चेकिंग की स्पीड और स्केल को बढ़ाता है, बल्कि पत्रकारों को सटीकता के ऊंचे स्टैंडर्ड बनाए रखने में भी मदद करता है, जो जनता के भरोसे के लिए बहुत ज़रूरी है। कार्यशाला में नीमच जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में उपस्थित प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं डिजीटल मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
============
कलेक्टर श्री चंद्रा की अध्यक्षता में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न
नीमच 7 जनवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला अस्पताल नीमच की रोगी कल्याण समिति की बैठक में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी स्वास्थ्य श्री पराग जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, सिविल सर्जन डॉ.महेन्द्र पाटील, डॉ.बी.एल.मालवीय, डॉ.मनीष यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय नीमच के केंटीन संचालन के लिए नवीन निविदा 12 जनवरी तक जारी करने तथा रो.क.समिति की प्रथम तल की चार दुकानों की 12 जनवरी तक नवीन निविदा जारी करने के निर्देश भी सिविल सर्जन को दिए। अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग स्थल के लिए अन्य वैकल्पिक स्थान को चिंहित कर पार्किंग स्थल, वाहन स्टेण्ड बनाने के लिए निर्देश भी दिए गए।
बैठक में बताया गया, कि मेटरनिटी वार्ड एवं एन.आर.सी.वार्ड मरम्मत तथा बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई बढाने के लिए लो.नि.विभाग को 7.30 लाख की राशि जारी की गई है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डीएफएम मद से जिला अस्पताल में उपकरणों के लिए स्वीकृत 86 लाख की राशि से उपकरण क्रय करने हेतु उपकरणों की सूची सम्बंधित चिकित्सकों से अनुमोदित करवाकर विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए गए। बैठक में अनुपयोगी सामग्री की नीलामी की निविदा जारी करने, दो नग कम्प्यूटर क्रय करने, रोगी कल्याण समिति से आयुष्मान शाखा में मानव संसाधन की व्यवस्था करने एवं ओपीडी संचालन के लिए रो.क.स.से भुगतान करने के निर्देश भी दिए गये।
===============
जिले में खुले ट्रांसफार्मरों के बाक्स और लटकते विद्युत तारों को ठीक कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा
समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
नीमच 7 जनवरी 2026, जिले में नगरीय क्षेत्रों और विभिन्न स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मरों के खुले हुए बाक्स और नीचे लटकते विद्युत तारों की ठीक कर, जनसुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें। म.प्र.प.क्षे.विद्युत ट्रांसफामरो के खुले हुए बक्सो को चिहिंत कर उन्हें दुरस्त करवाएं। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में म.प्र.प.क्षे.वि.वितरण कंपनी नीमच के अधीक्षण यंत्री को दिए। बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में मनासा, कुकडेश्वर क्षेत्र के पान उत्पादन किसानों को नेटशेड उपलब्ध करवाने और अगले वर्ष के लिए नेटशेड के लक्ष्य प्रदान करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाने के निर्देश उप संचालक उद्यानिकी को दिए। उन्होने भाटखेड़ा से डूंगलावदा तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर शहर के प्रमुख चौराहो पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए रोटरी निर्माण करने के स्थान चिंहित कर रोटरी का निर्माण करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी कलेक्टर द्वारा विभागवार समीक्षा की गई और प्राप्त शिकायतों, आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं।
==============
जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक 12 जनवरी को
नीमच 7 जनवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष जिला नीमच में राजस्व अधिकारियों की बैठक 12 जनवरी 2026 को प्रात: 10.30 बजे से आयोजित की जा रही है। बैठक में आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों के निराकरण, राजस्व वूसली 2025-26, नक्शा तरमीम, शासकीय सर्वे नम्बरों का बंटाकन तरमीर, नक्शे विहीन ग्रामों की जानकारी, नवीन नक्शा निर्माण की प्रगति, पीडीएफ नक्शो का सत्यापन, वेब जी आईएस पर नक्शा अपलोड की समीक्षा की जावेगी।
बैठक में राजस्व अभियान(केम्प आयोजन) में प्राप्त आवेदनों का निराकरण, नवीन राजस्व ग्राम निर्माण, पीएम किसान योजना अंतर्गत सस्पेक्टेड बेनिफिशरी एवं सेल्फ रजिस्ट्रेशन, सीएम किसान योजना, मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना की स्थिति, साइबर तहसील, राहत राशि वितरण, रास्ता विवाद से संबंधित प्रकरण, शिकायतों की समीक्षा की जावेगी। अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित एजेण्डे के बिंदुओं पर अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
=========



