पालसोडा धन्धोडा मगरे पर हिन्दू सम्मेलन में श्रद्धालुओ का जन सैलाब

पालसोडा धन्धोडा मगरे पर हिन्दू सम्मेलन में श्रद्धालुओ का जन सैलाब

भावगढ़ – शनिवार को पालसोडा धन्धोडा मगरे पर भावगढ़ मण्डल के 9 गांवों का हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ सर्व प्रथम गौ माता एवं भारत माता कि पुजा अर्चना कि गई तत् पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया कथा वाचक पण्डित श्री गोपाल कृष्ण पराशर धुन्धडका वाले विपीन आर्य उज्जैन नाथुलाल राठौर पालसोडा के द्वारा चित्रांश गोड BSF भावगढ़ महेश राठौर आर्मी भावगढ़ बनी से जैविक खेती कर रहे कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।कथा वाचक श्री गोपाल कृष्ण जी धुन्धडका वालो ने बौध्दिक देते हुए कहा कि हमें गौ सेवा संतो कि सेवा बुजुर्गो कि सेवा ही हमारा धर्म है कर्म सब करते हैं लेकिन कृपा किसी किसी पर ही होती है हमें गरिबों कि मदद करनी चाहिए साथ ही हमें अपनी सेनाओं का भी सम्मान करना चाहिए वो शरहद पर रह कर हमारी रक्षा कर रहे हैं स्कूलों में हमें अकबर बाबर के बारे मे ही पढ़ाया गया लेकिन हमें महाराणा प्रताप शिवाजी महाराज ओर भी क्रान्तिकारीयों के बारे में नहीं पढ़ाया गया इन्होंने गुलामी कि जंजीरों को भी तोड दिया था 1949 में संघ के प्रचारक दिन दयाल जी ने संघ कि शाखा चालू कि थी जो कि आज देश प्रदेश में लग रही है महात्मा गांधी के मृत्यु पर संघ के कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था फिर 1965 में विश्व हिन्दू परिषद संगठन बना 6 दिसम्बर 1992 को कार्य सेवको के द्वारा बाबरी मस्जिद को तोड दी थी कही वर्षो तक वहां पर विवाध चला और आज रामलला का मन्दिर बन कर तैयार है 370 धारा तीन तलाक़ भी हटा दिया गया भावगढ़ में किसी भी समाज में उच नीच नहीं है सब एक जुट होकर रहते हैं हमें कुटुम्ब परिवार कि तरह रहना चाहिए भावगढ़ मण्डल के 9 गांवों के नागरिकों को शपथ दिलाई गई कि हम किसी भी समाज में भेदभाव नहीं करेंगे सब को एक समान रूप से देखेंगे हमें अंग्रेजी भाषा सिखनी चाहिए लेकिन हमारी भारतीय संस्कृति को नहीं भुलना चाहिए हमें भारतीय वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए न कि विदेश में बनने वाली वस्तुओं का ।
कार्यक्रम के पश्चात भारत मां कि आरती कि गई और 4000 से उपर श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।



