मंदसौर जिलामंदसौररोजगार
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पद हेतु 10 जनवरी तक करें आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पद हेतु 10 जनवरी तक करें आवेदन
मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री बीएल विश्नोई द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पूर्णत: अस्थाई एवं मानदेय आधारित मानसेवी रिक्त पदों हेतु 10 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है । आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के 21 एवं आंगनवाडी सहायिका के 52 पद हेतु आवेदन एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार http://chayan.mponline.gov.in चयन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।



