
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को 10 केंद्रों पर आयोजित होगी
किशनगढ़ तालठाकुर शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 म प्र के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि आगामी आगामी सत्र 2026 – 27 के लिए कक्षा छठी में 80 सीटों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के पंजीकृत 3143 आवेदकों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए हैं,प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर 2025 शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से आलोट के 3 सांदीपनि, कन्या, महावीर बाजना के 4 उत्कृष्ट, कन्या, मॉडल, होली फेमिली तथा जावरा के 3 कमला नेहरू, मॉडल एवं सांदीपनि विद्यालय में 10 केंद्रों पर आयोजित होगी।
परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी रतलाम द्वारा आलोट बाजना जावरा के विभिन्न 10 केंद्रों पर उड़न दस्ते एवं पुलिस बंदोबस्त की व्यवस्था कर दी गयी हैं।
दिनांक 12 दिसंबर 2025 को प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा आलोट, जावरा के परीक्षा केंद्रों एवं उपप्राचार्य सुचिता खुराना द्वारा बाजना के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूर्व तैयारी का जायजा लिया गया एवं निर्देश प्रदान किए गए।



