
मालवा का गौरव अष्टापद जैन तीर्थ से आज से निकलेगा छः री पालीत पैदल संघ
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
मालवा के गौरव के रूप में विख्यात अष्टापद जैन तीर्थ से तीर्थ प्रेरिका श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी की प्रेरणा से कई साधु साधुओं के मंडल के साथ 41 दिवसीय छः री पालीत पैदल संघ करीब 300 श्रावक श्राविकाओं के साथ रविवार सुबह धार्मिक क्रियोओं के बाद हाथी, घोड़े, पालकी के साथ निकलेगा । इस अवसर पर मंदिर को विद्युत रोशनी आदि से आकर्षक रुप से सजाया गया है। शनिवार शाम को ज्ञानामृत पानशाला ( विनीता नगरी)का शुभारंभ विधि पूर्वक आचार्य श्री पीयूष सागर जी के शिष्य समर्पित रत्न संकल्प रत्न सागर जी एवं श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी ने किया
इस दौरान संकल्प रत्न सागर धर्म सभा को संबोधित करते हुए पैदल संघ के बारे में बताया
ट्रस्ट मंडल के सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संघ आचार्य श्री जिन पीयूष सागर सुरेश्वरजी आदि ठाणा एवं श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में निकाले जा रहे है संघ का पहला पड़ाव जावरा रोड पर प्रदीप चौधरी के पेट्रोल पंप के सामने रहेगा । सोमवार सुबह वहां से प्रस्थान कर जावरा नगर में होता हुआ उमट पालिया पहुंचेगा वहां पर रात्रि विश्राम होगा, उसके बाद नामली की और प्रस्थान करेंगे, इस प्रकार प्रतिदिन 12 से 17 किलोमीटर पैदल भ्रमण श्रावक श्राविकाएं, साधु साध्वी मंडल के साथ करेंगे । संघ में प्रतिदिन संघपति द्वारा कुमारपाल राजा की आरती धूमधाम से की जाएगी और विभिन्न धार्मिक क्रियाएं भी होगी । उक्त संघ में मुख्य लाभार्थी चिप्पड परिवार के अलावा भारत भर के 36 संघ पति हैं । उक्त संघ 15 जनवरी को गुजरात स्थित पालीताना जैन तीर्थ पहुंचेगा, सभी संघपत्तियों की माल का कार्यक्रम 16 जनवरी को आयोजित होगा । वहीं 7 मुमुक्षु की दीक्षा आचार्य श्री जिन पीयूष सागर सुरेश्वर जी की निश्रा में होगी, कार्यक्रम का आयोजन अष्टापद ट्रस्ट मंडल द्वारा किया जा रहा है ।



