समाचार मध्यप्रदेश नीमच 30 नवंबर 2025 शनिवार

////////////////*****//////////////
बी.एड. शिक्षको का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य
नीमच 29 नवम्बर 2025, जिला शिक्षा अधिकारी नीमच ने बताया, कि वर्ष 2023 में नियुक्त बीएड योग्याताधारी ऐसे सभी प्राथमिक शिक्षक जिनकी नियुक्ति वर्ष 2023 में हुई है, उन्हें माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश 11 अगस्त 2023 के क्रम में 6 माह का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य है। यह ब्रिज कोर्स राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एन.आई.ओ.एस.) नई दिल्ली के द्वारा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड से कराया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजानमल मांगरिया ने जिले के सभी संबंधित प्राथमिक शिक्षक ब्रिज कोर्स के लिए 24 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक https://bridge.nios.ac.in पर पंजीयन करवाएं। यदि संबंधित प्राथमिक शिक्षक समय-सीमा में पंजीयन नहीं कराते है अथवा रजिस्ट्रेशन के बाद एक वर्ष में ब्रिज कोर्स पूर्ण नहीं करते है, तो ऐसे प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति माननीय सर्वोच्च न्यायालय एंव माननीय न्यायालय के निर्णयानुसार आगे जारी नहीं रखी जा सकेगी। इसका उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षक का स्वयं का होगा।
================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा का बेहतरीन मैनेजमेंट..एस.आई.आर में टीम नीमच की कड़ी मेहनत और जिले में हो गए 100% ” इम्युरेशन फॉर्म डिजिटाइज्ड
नीमच 29 नवंबर 2025, नीमच जिले ने कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के बेहतरीन मैनेजमेंट और एडीएम, तीनों एसडीएम, बीएलओ, सहायक, ईआरओ, एईआरओ, और एस.आई.आर.में लगी सम्पूर्ण टीम के सभी सदस्यों की मेहनत, मतदाताओं के सकारात्मक सहयोग से प्रदेश में शत प्रतिशत इम्युरेशन फॉर्म डिजिटाइज्ड करने वाले जिलों में नीमच जिले का नाम शुमार कर कीर्तिमान रच दिया है।
जिले की तीनों विधानसभा में कुल 6 लाख 19 हजार 141 मतदाता है जिनके 4 दिसम्बर तक फॉर्म भरे जाने थे, और उनका डिजिटाइजेशन होना था, कलेक्टर श्री चंद्रा की कार्यक्षमता और संयुक्त प्रयासों से 29 नवंबर तक ही तीनो विधानसभा नीमच, जावद एवं मनासा क्षेत्र में 100 प्रतिशत मतदाताओं के इम्युरेशन फार्म डिजिटाइज्ड कर, नीमच जिले ने बड़ी उपलब्धी हासिल करली है।
एक तरफ जहां बीएलओ और उनके सहायक घर घर, गली गली जा कर मतदाताओं को फॉर्म देने से लेकर उनके फॉर्म भरने में दिन रात एक कर रहे थे वहीं कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ दिन में दो-दो, तीन -तीन बैठक कर समय समय पर स्वयं निरीक्षण करने केंद्रों पर जाकर, पल पल का अपडेट लेकर कार्य को गतिमान बनाए रख थे। 29 नवंबर प्रात: 10 बजे तक 100% फार्म डिजिटाइज्ड करने वालों में मप्र में तीन जिले नीमच, बैतूल और अशोक नगर शामिल है। सुनियोजित प्लानिंग के तहत यह SIR का एक बड़ा पड़ाव नीमच जिले ने पार कर लिया है। नीमच कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिले के सारे बीएलओ, उनके सहायकों, ईआरओ, एईआरओ, और सभी जागरूक मतदाताओं को इस उललब्धी का सारा श्रेय देते हुए नीमच की सम्पूर्ण टीम को बधाई दी है।
–००–


