मंदसौरमंदसौर जिला

छात्र सैनिकों द्वारा आज एनसीसी का 77वाँ स्थापना दिवस मनाया, बुजुर्गो से भेंट कर फल एवं बिस्किट वितरित किए

छात्र सैनिकों द्वारा आज एनसीसी का 77वाँ स्थापना दिवस मनाया, बुजुर्गो से भेंट कर फल एवं बिस्किट वितरित किए

मंदसौर । 21 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी रतलाम के कमान अधिकारी कर्नल राघवेंद्र सिंह एवं सूबेदार मेजर जयपाल सिंह के मार्गदर्शन में जिला एनसीसी इकाईयो द्वारा आज मंदसौर जिले में एनसीसी का 77वाँ स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें ट्रूप नंबर 224 लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रमांक 2 विद्यालय, ट्रूप नंबर 156 उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर, 2/21 कंपनी एनसीसी राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय के 345 छात्र सैनिकों द्वारा आज एनसीसी का 77वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।

जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी गुर्जर, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला न्यायाधीश,श्री रघुवीर सिंह चुंडावत, विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, विशेष अतिथि श्री अजय सिंह चौहान पूर्व राज्य मंत्री,डॉ आर, के,द्विवेदी जिला,नोडल अधिकारी क्षय रोग निवारण ,पूर्व एनसीसी अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री लोकेंद्र कुमार डाबी, श्री आनंद डावर विकास खंड शिक्षा अधिकारी मन्दसौर सूबेदार राजपाल सिंह 21 एम पी बटालियन एनसीसी रतलाम की उपस्थिति में एनसीसी दिवस मनाया गया।

इस दौरान छात्र सेनिको को जानकारी दी गई साथ ही छात्र सैनिकों द्वारा वात्सल्य धाम मंदसौर में पहुंचे जहां पर बुजुर्ग जनों से मुलाकात की एवं उनके साथ कविता पाठ, देशभक्ति गीत, गया और छात्र सैनिकों के द्वारा सभी बुजुर्गों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए साथ ही सभी वृद्ध जनों ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया वहां से स्वच्छता रैली निकाली गई इसके पश्चात रेवास देवड़ा मार्ग पर स्थित नगर पालिका गार्डन में छात्रों सैनिकों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एनसीसी के क्या-क्या कार्य होते हैं, किस प्रकार पूरे वर्ष भर एनसीसी गतिविधियों में भाग लेते हैं, यह सब जानकारी बच्चों ने मुख्य अतिथियों के सामने साझा की और मुख्य अतिथियों ने सभी छात्र सैनिकों को इस अवसर पर बधाइयां दी कि आज एनसीसी का पूरे देश भर में 77वाँ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ,आर के दुबे  उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार दवे और क्रमांक 2 विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय सिंह पुरावत केयर टेकर सुरेश धाकड़ एवं श्री रविन्द्र रामावत , नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह सोलंकी एवं रविन्द्र पाण्डे , सीनियर कैडेट अरुण भाटी, पुष्पेंद्र सिंह ,अभिषेक धाकड़, धनश्री बैरागी ,कृष्णा कुमावत, राधिका पाटीदार, गौरी पाटीदार, तनिष्क एवं गोविंद सिंह,भी उपस्थित रहे , पूरे साल एनसीसी की गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया कुमारी आयुष निनामा, करण रावत ,भूमिका ग्वाल, अरुण भाटी, विशाल, कृष्ण, राधिका पाटीदार, यशस्वी, धनश्री बैरागी, उमेश कुमारी गोविंद सिंह, अतिथि के रूप में जैन कॉलेज के प्रिंसिपल कमल किशोर सक्सेना वरिष्ठ लेखापाल राकेश पुरोहित ,रविकांत परमार , दीपक तिवारी ,राजेंद्र भाई एवं अन्य अतिथिगण और विद्यालय स्टाफ नगर पालिका स्टाफ स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ एवं वृद्ध आश्रम का स्टाफ उपस्थित रहा।

नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावल के द्वारा छात्र सैनिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्वच्छता को हमेशा ध्यान में रखते हुए कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की गई।

पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह चौहान के द्वारा जीवन में अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना के जानकारी प्रदान की एकता व अनुशासन के साथ सदभावना के लिए प्रेरित किया।

डॉ आर के द्विवेदी ने सभी छात्र सैनिकों को क्षय रोग निवारण के लिए ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में रहकर ,आशा कार्यकर्ता को सहयोग और जो रोगी हैं उन्हें क्षय रोग निदान के लिए प्रेरित करने को कहा ।

श्री लोकेंद्र कुमार डाबी ने एनसीसी के प्रमाण पत्र के लाभ छात्र सैनिकों बताएं और बताया कि किस प्रकार एनसीसी के प्रमाण पत्रों से अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त किया जा सकते हैं जो आपके जीवन भर काम आते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे न्यायधीश श्री रघुवीर सिंह चुंडावत  के द्वारा संविधान की जानकारी और अपने कर्तव्यों के बारे मे विस्तृत बात छात्र सैनिकों को बताई गई, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति भी और शिक्षा के प्रति जागृत रहने की जानकारी एवं महिलाओं के सम्मान के जानकारी छात्र सैनिकों को दी।

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी के प्रतीक चिन्ह अतिथियों को सूबेदार राजपाल सिंह के द्वारा भेंट किए गए संचालन डॉक्टर विजय सिंह पुरावत ने किया एवं आभार प्रदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार दवे द्वारा प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}