मंदसौर जिलासीतामऊ
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर नगर में भव्य वीरांगना यात्रा निकाली गई

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर नगर में भव्य वीरांगना यात्रा निकाली गई
सीतामऊ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को नगर में महारानी लक्ष्मी की जयंती के उपलक्ष्य में आराध्य देवी मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण से भव्य वीरांगना यात्रा निकाली गई।यात्रा में 1000 से बहिनों ने सहभागिता की। यात्रा नगर सदर बाजार होकर परशुराम मार्ग से महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंची जहां पर भारत माता कि आरती कर महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम जिला संयोजक चंद्रराज सिंह पंवार एवं प्रांत कार्यकारणी सदस्य महिपाल सिंह गौड़ के अतिथि में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर मंत्री शैलेंद्र सांगवली ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के नगर तहसील ईकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे हे।



